Close

भाजपा का संकल्प पत्र बिरंगाव निगम में भाजपा की परिषद की नाकामी का हलफनामा है

रायपुर/15 दिसंबर 2021। भाजपा के बिरगांव निगम के संकल्प पत्र को कांग्रेस ने भाजपा की लफ्फाजी का नया दस्तावेज तथा बिरगांव निगम में भाजपा की नाकामी का हलफनामा करार दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की 15 साल सरकार रही बिरगांव में नगर निगम में परिषद रही है फिर भी बिरगांव की जनता भाजपा के महापौर की अकर्मण्यता कमीशनखोरी के चलते बुनियादी सुविधाओं प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए क्यों तरस रही थी? भाजपा ने बिरगांव चुनाव के लिए 18 बिंदुओं के संकल्प पत्र जारी कर भाजपा के परिषद और भाजपा के महापौर की असफलताओं को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में भी जुमलाबाजी, लफ्फाजी और झूठे सपने दिखाने से बाज नही आ रही है। भाजपा संकल्प पत्र में उन विषयों को भी स्थान दिया है जिसका अधिकार नगर निगम को नहीं होता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के संकल्प पत्र के बिंदुओं पर सवाल उठाते हुए पूछा जब बिरगांव में भाजपा की परिषद रही तब गरीब और मजदूरों को आबादी भूमि का पट्टा देकर सम्मान एवं अधिकार प्रदान क्यों नहीं किया गया? जबकि भूमि का पट्टा देने का अधिकार राज्य सरकार के पास होता है और राज्य में उस दौरान भाजपा की सरकार थी। फैक्ट्रियों से चंदा उगाही में लीन भाजपा की परिषद ने औद्योगिक फैक्ट्री एक्ट का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन क्यों नहीं किया? गरीबों के लिए सभी तरह के कार्यक्रम के लिए  सामुदायिक भवन का निर्माण क्यों नहीं कराये? बेटियों के लिए कन्या महाविद्यालय एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का निर्माण क्यों नहीं करवाया गया? सभी वार्डों में राशन दुकान एवं आंगनबाड़ी के बिल्डिंग क्यों नहीं बनाई गई? बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में श्रमिकों की बड़ी संख्या है ऐसे में कामकाजी महिलाएं एवं श्रमिकों के बच्चों के लिए झूला घर का निर्माण क्यों नहीं किया गया? ऑक्सीजन और वृक्षारोपण का कार्य क्यों नहीं किया गया? नाली निर्माण एवं सड़कों को धूल मुक्त बनाने प्रयास क्यों नहीं किए? सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाने से किसने रोका था?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बिरगांव नगर निगम की जनता रमन भाजपा शासनकाल के वादाखिलाफी एवं बिरगांव नगर निगम के परिषद की धोखाधड़ी से वाकिफ है। जनता अब बदलाव के पक्षधर हैं। भाजपा का संकल्प पत्र भी जुमला पत्र ही है जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव के दौरान अच्छे दिन आएंगे, 15 लाख रुपए खाते में जमा होगा, 35 रु लीटर में डीजल-पेट्रोल मिलेंगे, दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष मिलेंगे, महंगाई कम होगी जैसे अनेक लोक लुभावने वादे किया गया था और आज देश की जनता भाजपा मोदी सरकार के कुनीतियों के चलते परेशान हैं।

 

धनंजय सिंह ठाकुर

प्रवक्ता

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

मो. 98261-96728

 

 

 

यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

One Comment
scroll to top