Close

भारत में हो रही है ‘अवतार 2’ की धमाकेदार एडवांस बुकिंग

'अवतार 2'

साल 2009 में रिलीज हुई ‘अवतार’ ने रिलीज के बाद टिकट खिड़की पर पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी इसी फिल्म के नाम था। फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई थी कि हर देश में इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। भारत में भी तब इस फिल्म ने लोगों के दिलों को जीत लिया था। अब इसके दूसरे भाग को भी भारत में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

‘अवतार 2’ का सभी को बेसब्री से इंतजार था

हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार 2’ का सभी को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म अवतार को फैंस का काफी प्यार मिला था। जिसके चलते अब 13 साल बाद फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म का दूसरा पार्ट ‘अवतार 2’ के साथ रिलीज हो चुकी है। डायरेक्टर ने इस फिल्म में पांच तत्वों की झलक दिखाई है। जिसका जिक्र होते ही इस फिल्म कनेक्शन भारतीयों से जोड़ा जा रहा है। जेम्स कैमरून ने अवतार में ऑडियंस को साल 2154 में बसी पैंडोरा की काल्पनिक दुनिया से मिलवाया था।

पारिवारिक व सामाजिक मूल्यों की कहानी

फिल्म ‘अवतार 2’ पेंडोरा की संपदा को बचाने और पेंडोरा वासियों के पारिवारिक व सामाजिक मूल्यों की कहानी कहती है। अवतार पार्ट वन में दिखाया गया था कि इंसान अपने स्वार्थ के लिए पेंडोरा वासियो जैसे लोगों के अवतार को तैयार करते हैं, जिन्हें प्रयोगशाला से नियंत्रित किया जाता था। उस फिल्म के अंत तक पहुंचते-पहुंचते मुख्य किरदार जेक सली अपने मूल इंसानी शरीर से अलग हो जाता है और नावी की दुनिया का हिस्सा बन जाता है। वहीं उसे पेंडोरा की नेतिरी से प्यार हो जाता है, जिसके बाद वह पति-पत्नी बन चुके हैं। अब कहानी दस साल आगे बढ़ गई है और उनके परिवार में चार सदस्य और आ चुके हैं। वहीं फिल्म के शानदार विजुअल, पानी के भीतर के दृश्य और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी देखकर किसी के लिए भी पलके झपकाना मुश्किल है।

कमाई के मामले में ब्रह्मास्त्र को पीछे छोड़ा

ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में ‘अवतार 2’ ने ब्रह्मास्त्र को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही है। बता दें कि साल 2022 में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म केजीएफ 2 ने 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन को इस साल कोई भी फिल्म पीछे नहीं छोड़ सकी है।

फिल्म के वीएफएक्स की लोग कर रहे काफी तारीफ

जहां नीले रंग के लोगों की आबादी दिखाई थी। जेम्स ने इन्हें नावी का नाम दिया था। ये भले ही दिखने में इंसानों की तरह हो, लेकिन ये इंसान नहीं हैं। वहीं अब फिल्म डायरेक्टर ने फिल्म की दूसरी कड़ी में हवा के बाद अब नावी की पानी में बसी दुनिया को दिखाया है। ‘अवतार 2’ में दिखाया गया है कि नावी किस तरह से पानी में रहते हैं और किस तरह वे प्यार और दोस्ती करते हैं। इस फिल्म के वीएफएक्स की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस बिल्कुल अलग ही एक्सपीरियंस करने वाली है। जेम्स की नावी की यह दुनिया पंचतत्व के एक तत्व पर आधारित है।

अब तक 20 करोड़ का कारोबार

इसमें भारतीय पौराणिक ग्रंथों में पानी में रहने वाले जीवों का वर्णन किया गया है। जेम्स के करीबियों की मानें तो उन्होंने ‘अवतार’ फिल्म हिंदू धर्म से प्रेरित होकर ही बनाई है। इस फिल्म को अब तक जिन भी लोगों ने देखा है, वे फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन तक हर कोई ‘अवतार 2’ को देखकर सब दंग ही रह गए हैं। जेम्स कैमरून की काल्पनिक दुनिया लोगों के मन में अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब हो रही है। भारत में ‘अवतार 2’ की धमाकेदार एडवांस बुकिंग भी हो रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में अब तक 20 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़े:-गौतम अडानी ने अपने दो बड़े सीमेंट प्लांट बंद करने का लिया फैसला

scroll to top