Close

Big News:प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, सांसद दीपक बैज बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष

रायपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।चुनावी वर्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के लोकसभा सदस्य दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान दी है। अब तक इस पद पर कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

लंबे समय से मोहन मारकम को हटाए जाने की चर्चा हो रही थी। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के आदिवासी नेता दीपक बैज को प्रदेश की कमान सौप दी है। बता दें कि दीपक बस्तर सीट से लोकसभा के सदस्य हैं।

विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया था। सीएम ने ट्वीट कर बधाई दी।

दीपक बैज का राजनीतिक सफर

कांग्रेस के युवा नेता दीपक बैज माढ़िया आदिवासी हैं। बैज कृषक परिवार से आते हैं। इनकी शैक्षणिक योग्यता एमए तक है। इन्होंने छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर किया है। वर्ष 2000 में एनएसयूआइ के बस्तर जिला के महासचिव बनाए गए थे।

scroll to top