Close

लम्बे इंतजार करने क बाद सरगम कौशल बनी मिसेज वर्ल्ड 2022

सरगम कौशल

21 साल का लंबा इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया हैं। भारत की बेटी ने एक बार फिर अपनी मेहनत और अपने जज्बे से भारत को गौरवान्वित किया हैं, और एक बार फिर से मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम दर्ज हो गया। दरअसल मुंबई की रहने वाली सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 की प्रतियोगिता में सभी भारतीयों का गौरव बढ़ा है। 21 साल बाद देश का गौरव वापस लौटाया है।

सरगम की मेहनत रंग लाई

उन्होंने ही पहला मॉडलिंग कांट्रेक्ट दिलवाया था। मॉडलिंग से पहले सरगम शिक्षका थी, लेकिन मॉडलिंग का शोक हमेशा से था। पति का तबादला मुंबई में होने के बाद मॉडलिंग शुरू की। उन्होंने बताया कि पापा का सपना था की मॉडलिंग करूं।

सरगम के पिता जीएस कौशल जोकि बैंक आफ इंडिया में चीफ मैनेजर रह चुके हैं, उन्होंने बताया कि सरगम की मेहनत रंग लाई है। सरगम की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि है। वह चाहती हैं कि शिक्षकों का पुराना सम्मान लौटना चाहिए। वह अभी अमेरिका में है। बेटी के जनवरी में जम्मू आने की योजना है। उसके पति नौ सेना में हैं। उनकी ड्यूटी मुंबई में है।

सरगम मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड 2022 बनी थी

मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जितने के बाद सरगम जम्मू आई थीं। अनुभवों को सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि मिस इंडिया वर्ल्ड बनने तक पति का बड़ा योगदान रहा है।

इससे पहले जब सरगम मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड 2022 बनी थी तो जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह दिसंबर में अमेरिका में होने वाली मिसेज व‌र्ल्ड प्रतियोगिता के लिए चुनी गई है। इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पिता ने कहा कि मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड 2022 का खिताब जितने के बाद सरगम जम्मू आई थीं। अनुभवों को सांझा करते हुए उसने सफलता के लिए पति लेफ्टिनेंट आदित्य मनोहर शर्मा को श्रेय दिया था।

सरगम की शादी साल 2018 में हुई थी

सरगम कौशल की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने की ठान ली थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई आकर माडलिंग शुरू की और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वह मिसेज इंडिया में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने जुनून के साथ यह खिताब जीता है। इस जीत ने साबित कर दिया है कि सपनों की उड़ान ऊंची हो तो हर मुश्किल आसान नजर आती है।

सरगम के खिताब जतीने के बाद बाहु फोर्ट में जश्न का महौल

जहां भी मौका मिले तो लड़कियों के लिए कुछ न कुछ जरूर करें। लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं। बस उन्हें मंच और समानता देने की जरूरत है। आज में गर्व के साथ कह सकता हूं कि सरगम मेरी बेटी है, इस प्रदेश और देश की बेटी है। यह बात जम्मू के बाहु फोर्ट निवासी मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल के पिता जीएस कौशल ने कही। सरगम के खिताब जतीने के बाद बाहु फोर्ट में जश्न का महौल है।

 

यह भी पढ़े:-मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर नमन किया

One Comment
scroll to top