Close

पुंछ में बस हादसे में 12 लोगों की मौत

पुंछ

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास सावजियां में मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 12 लोग मारे गए हैं, जबकि 22 लोग घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया।

मरने वालों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल

जानकारी के अनुसार, गली मैदान से पुंछ के लिए जा रही एक मिनी बस सीमावर्ती क्षेत्र सावजियां के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हैं। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को पुंछ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनमें से 5 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि 4 घायलों को सड़क के रास्ते कश्मीर भेजा गया है।

पुंछ जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। यहां पर डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। अस्पताल सीएमओ डॉ. शमीम उल निशा ने बताया कि अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। अभी तक दो घायलों की मौत हो गई है। 10 लोगों की मंडी में मौत हुई है। कुल 12 लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।

उपराज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वयं राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को उचित सहायता दिए जाने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

 

यह भी पढ़े:- छत्तीसगढ़ में प्रति यूनिट महंगी हुई बिजली

scroll to top