Close

भारत जोड़ो यात्रा राजधानी दिल्ली में एंट्री कर चुकी है, इस यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा

आज शनिवार को यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर से सुबह दिल्ली में प्रवेश किया। इस यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो गई हैं यात्रा जयदेव आश्रम होते हुए आश्रम चौक के पास पहुंचेगी।भारत जोड़ो यात्रा शाम करीब 4.30 बजे लाल किले पर जाएगी। जहां राहुल लोगों को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर चुकी है। आज यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर से सुबह दिल्ली में प्रवेश किया। इस यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो गई हैं। यात्रा करीब 10:30 बजे जयदेव आश्रम, आश्रम चौक के पास पहुंची। शाम करीब 4.30 बजे लाल किले पर जाएगी। यात्रा के दिल्ली आने पर राजनीति भी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि देश में कोविड केसों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। लेकिन कांग्रेस केंद्र द्वारा घोषित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही है।

कई वरिष्ठ नेता भी हुए शामिल

इस यात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को दूर करना चाहिए। भारत की इस आवाज को लेकर हम राजा के सिंहासन पर आ गए हैं, हम दिल्ली आ गए हैं। आइए इसे और भी ऊंचा उठाने के लिए हमारे साथ दें।

भारत जोड़ो यात्रा अपने 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश कर रही

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इससे पहले ट्वीट किया था कि भारत जोड़ो यात्रा अपने 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वहां बेचैनी बढ़ गई है। यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर रुकेगी और दोपहर 1 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी।

दिल्ली में यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई जा रही

दिल्ली पुलिस और कांग्रेस की खींचतान के चलते शनिवार सुबह से ही आधी दिल्ली में यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में बदरपुर से लाल किले तक लोगों को विभिन्न सड़कों पर यातायात जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

यह भी पढ़े:-आज खुल गया है सब्सक्रिप्शन के लिए रेडियंट कैश मैनेजमेंट का IPO

scroll to top