Close

किसान सम्मलेन में ब्लॉक के 8934 किसानों को 14 करोड़ 55 लाख की राशि का भुगतान

० पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा – चंदूलाल साहू

गरियाबंद। सोमवार को सुशासन दिवस के अवसर पर नगर के कृषि मंडी में बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के 8934 किसानों को 14 करोड़ 55 लाख रुपए की बोनस राशि का भुगतान तथा 25 से अधिक किसानों को मौके पर ही बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश को भी सुना। वर्चुअली इसकी व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंदूलाल साहू थे। विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, भीखू भाई मयाणी, केशव साहू, मुरलीधर सिन्हा, अजय रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के छायाचित्र में मल्यापर्ण कर किया गया। जिसके बाद सहकारी बैंक के अफसर ने किसानों को मिलने वाले बोनस को जानकारी दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चंदूलाल जी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा। वे कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही अच्छे कवि और ओजस्वी वक्ता थे। अटल जी ने हमेशा गरीबों और किसानों की चिंता की। उनका ध्येय था की शासन जनता के लिए कल्याणकारी हो। आज हमे गर्व है की उनके पद चिन्हों में चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही। आज मोदी की गारंटी भी पूरी होने जा रही। सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन के आर निर्मलकर ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुरलीधर सिन्हा, अनुप भोसले, घनश्याम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, केशव साहू, भीखू भाई मयाणी, दीनदयाल सिन्हा, प्रहलाद ठाकुर, नंदा स्वामी, बिन्दु सिन्हा, तनु साहू, प्रतिभा हुमने, रेणुका साहू, जमुना गजभिए, वंश सिन्हा, धीरज तिवारी, दिनेश मयाणी सहित बड़ी संख्या में आमजन व किसान उपस्थित थे।

scroll to top