Close

इस बार चुनाव लड़ने का मन नहीं है:टीएस सिंहदेव

अंबिकापुर। सरगुजा दौरे पर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने चुनाव लडऩे को लेकर ऐसी बात कह दी की सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, इस बार चुनाव लडऩे का सही में मन नहीं है, वहीं अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लडऩा है.

 

लेकिन इस बार चुनाव लडऩे का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था। वहीं छत्तीसगढ़ में इस बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं या नहीं।

सरकार के कामकाज को लेकर बोले
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस सरकार में हो सकता है कि काम में कहीं 19-20 हुआ हो। जो लोग यहां से बैठकर आरोप लगाते हैं, उन्हें क्षेत्र में जाकर देखना चाहिए कि क्या-क्या काम हुआ है। पिछले पांच साल की रिपोर्ट ले लें। अंबिकापुर के सड़कों की चर्चा होती है कि मरम्मत नहीं हो पाई है, इसपर काम चल रहा है। जिन्होंने काम नहीं देखा वे ही आरोप लगाते हैं।

scroll to top