Close

आज का इतिहास 31 दिसंबर : 1600 में आज ही के दिन हुई थी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना

हर साल 31 दिसंबर को यानि कि साल के आखिरी दिन दुनिया भर के लोग नए साल की पहली शाम को जश्न मनाते हैं। यह दिन पुराने साल को “अलविदा” और नए साल को “हैलो” कहने का दिन है। बता दें कि पुराने साल के इस दिन को संत सिल्वेस्टर दिवस के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, फिलीपींस और लातविया जैसे कुछ देश नए साल की शाम को को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाते हैं जबकि जापान में इस दिन सरकारी अवकाश होता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 31 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

31 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1600 में 31 दिसंबर को ही ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।

1888 – बेनीमाधब बरुआ प्राचीन भारतीय भाषाओं के बंगाली भारतीय विद्वान थे। जिनका जन्म 31 दिसंबर 1888 को हुआ था।
1898 – कृष्ण बल्लभ सहाय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जो भारतीय स्वतंत्रता के बाद बिहार के राजस्व मंत्री बने। जिनका जन्म 31 दिसंबर 1898 को हुआ था।
1954- भारतीय फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्देशक, संगीतकार, गायक, नर्तक और निर्माता आर नारायण मूर्ति का जन्म 31 दिसंबर 1954 को हुआ था।
1965 – पंजाबी-कनाडाई गायक, अभिनेता और पंजाबी संगीत और सिनेमा से जुड़े फिल्म निर्माता हरभजन मान का जन्म 31 दिसंबर 1965 को हुआ था।
1989 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और टेलीविज़न प्रस्तोता प्रिया भवानी शंकर का जन्म 31 दिसंबर 1989 को हुआ था।
1989 – भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रमीज़ ख़ान जो मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। इनका जन्म 31 दिसंबर 1989 को हुआ था।
1990 – बंगाली फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री प्रियंका सरकार का जन्म 31 दिसंबर 1990 को हुआ था।
1996 – भारतीय ट्रैक एथलीट धरुन अय्यासामी का जन्म 31 दिसंबर 1996 को हुआ था।
1910- टी एस दुरैराज तमिल फिल्म उद्योग के शुरुआती दौर में एक तमिल फिल्म हास्य अभिनेता, नाटक कलाकार, निर्माता और निर्देशक थे। जिनका जन्म 31 दिसंबर 1910 को हुआ था।
1910 – मल्लिकार्जुन मंसूर कर्नाटक के भारतीय शास्त्रीय गायक थे। जिनका जन्म 31 दिसंबर 1910 को हुआ था।
1925 – श्रीलाल शुक्ल अपने व्यंग्य के लिए उल्लेखनीय हिंदी लेखक थे। जिनका जन्म 31 दिसंबर 1925 को हुआ था।
1927 – विष्णुदेवानंद सरस्वती शिवानंद सरस्वती के शिष्य थे, और अंतर्राष्ट्रीय शिवानंद योग वेदांत केंद्रों और आश्रमों के संस्थापक थे। जिनका जन्म 31 दिसंबर 1927 को हुआ था।
1986 – राजनारायण एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे। जिनका निधन 31 दिसंबर 1986 को हुआ था।
1990 – रफ़ीक़ हुसैन एक उर्दू लेखक, कवि और आलोचक थे। जिनकी मृत्यु 31 दिसंबर 1990 को हुआ था।
2001- टी एम चिदंबरा रघुनाथन एक तमिल, लेखक, अनुवादक, पत्रकार और साहित्यिक आलोचक थे। जिन्होंने अपनी अंतिम सांस 31 दिसंबर 2001 को हुआ था।
2017 – भारतीय फिल्म स्टार रजनीकांत ने 31 दिसंबर 2017 को घोषणा की कि वह राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं।

scroll to top