#प्रदेश

CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, दिन में बढ़ेगी गर्मी तो रात में बढ़ेगी ठंडक

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून वापस लौटने लगा है। मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में जहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, वहीं रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है।

सामान्य से 53 मिमी ज्यादा बारिश

इस मानसून सीजन में छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से करीब 53 मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं सितंबर महीने में भी प्रदेश में सामान्य से लगभग 34 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। लगातार अच्छी बारिश के बाद अब मानसून कमजोर पड़ने लगा है और इसकी वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

34 डिग्री तक पहुंचा दिन का पारा

मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बारिश और बादलों की गतिविधियां कम होने के साथ आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बदलेगा हवा का रुख, बढ़ेगी शुष्कता

मौसम में बदलाव के साथ हवाओं का रुख भी बदलने लगेगा। वातावरण में नमी कम होने से प्रदेश में शुष्कता बढ़ेगी। वहीं रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का असर महसूस होने लगेगा।

साफ और शुष्क रहेगा मौसम

मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, स्थानीय मौसम परिस्थितियों के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने या छिटपुट बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, दिन में बढ़ेगी गर्मी तो रात में बढ़ेगी ठंडक

Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: मेष