CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, दिन में बढ़ेगी गर्मी तो रात में बढ़ेगी ठंडक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून वापस लौटने लगा है। मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में जहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, वहीं रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। सामान्य से 53 मिमी ज्यादा बारिश इस मानसून सीजन में छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से करीब 53 मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं सितंबर महीने में भी प्रदेश में सामान्य से लगभग 34 फीसदी ज्यादा […]



