जनरेशन कंपनी और बैंक आॅफ बड़ौदा के बीच एमओयू, 2700 विद्युत कर्मचारियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी एवं बैंक आफ बड़ौदा के बीच आज अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाए और ज्यादा कवरेज के लिए किया गया है। इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस के कटियार और बैंक आफ बड़ौदा के श्री देवाकर के बीच ज्ञापन हस्ताक्षर कर सौंपा गया। श्री कटियार ने इस अनुबंध को कंपनी एवं कर्मचारी हित में बड़ा कदम बताया है। जनरेशन कंपनी के मुख्यालय , हेसदेव ताप विद्युत गृह, डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह एवं अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत में कुल 2700 अधिकारी कर्मचारी कार्यरत है,जिन्हंे इस अनुबंध से […]

नवसृजन मंच का 15 मार्च को ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान’ समारोह

० 51 महिलाओं और 11 महिला स्वसहायता समूहों को किया जाएगा सम्मानित रायपुर। प्रदेश की सामाजिक संस्था नवसृजन मंच छत्तीसगढ़, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 15 मार्च को “छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान” समारोह आयोजित कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 51 महिलाओं को यह सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 11 महिला स्वसहायता समूहों को “महतारी गौरव सम्मान” प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए चयन प्रक्रिया नवसृजन मंच द्वारा यह आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। शिक्षा, खेलकूद, चिकित्सा, पत्रकारिता, पुलिस सेवा, महिला उद्यमिता, विज्ञान, प्रशासन, समाज सेवा, राजनीति, विधि, सौंदर्य, धार्मिक […]

थानो में बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं बच्चों के आपातकालीन नम्बर के डिस्प्ले बोर्ड लगाये जायें – डाॅ. वर्णिका शर्मा

० थानो में लगेंगे बाल कल्याण अधिकारी तथा बच्चों के आपातकालीन नम्बर के डिस्प्ले बोर्ड ० बच्चों के साथ पुलिस प्रकरणों की प्रक्रिया में बाल सुलभ व्यवहार अनिवार्य करने के लिए आयोग का संवेदनशील कदम रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक महत्वपूर्ण अनुशंसा आर-188 दिनांक 03.03.2026 जारी करते हुए पुलिस कमिश्नर रायपुर एवं समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को यह अनुशंसा की है कि प्रत्येक पुलिस थाने में बाल कल्याण पुलिस अधिकारी व विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रभारी तथा बच्चों के आपातकालीन नम्बर 1098 का डिस्प्ले अनिवार्यतः किया जाये । विगत दिनों आयोग में प्रचलित प्रकरणों में यह संज्ञान में आया था कि थानो में नामित […]

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित: अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, देखें पूरी टॉपर सूची

  नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रही हैं, जबकि तीसरे स्थान पर एकांश ढुल ने जगह बनाई है। चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला और पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर रहे। इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए चयनित किया गया है। इन अभ्यर्थियों की सिफारिश भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा अन्य ग्रुप ‘A’ और […]

डॉ. कुलदीप सोलंकी ‘बेस्ट IMA प्रेसिडेंट’ अवार्ड से होंगे सम्मानित,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदान करेंगे सम्मान

  रायपुर। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और कुशल नेतृत्व के लिए रायपुर के सुप्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्टि और आईएमए रायपुर ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी को ‘सर्वश्रेष्ठ लोकल ब्रांच प्रेसिडेंट’ के सम्मान से नवाजा जाएगा। आगामी 7 मार्च को आयोजित IMA कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय डॉ. सोलंकी को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। आईएमए छत्तीसगढ़ द्वारा चयन: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छत्तीसगढ़ इकाई ने डॉ. सोलंकी का चयन उनके कार्यकाल के दौरान किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए किया है। पेट, लिवर और आंतों की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. सोलंकी ने रायपुर शाखा के अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। इन उपलब्धियों के लिए […]

अब खोया लगेज ढूंढना होगा आसान: गूगल का नया फीचर एयरलाइन को बताएगा बैग की सटीक लोकेशन

  नई दिल्ली। हवाई यात्रा के दौरान सामान खो जाना या गलत जगह पहुंच जाना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। इस समस्या को कम करने के लिए गूगल ने अपने “फाइंड हब” प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से यात्री अपने खोए हुए बैग की लाइव लोकेशन सीधे एयरलाइन के साथ साझा कर सकेंगे। इस नए फीचर का नाम “शेयर आइटम लोकेशन” है। इसके जरिए यात्री अपने ट्रैकर से जुड़े बैग की लोकेशन का एक सुरक्षित लिंक बनाकर एयरलाइन को भेज सकते हैं। इससे एयरलाइन को बैग ढूंढने में ज्यादा सटीक जानकारी मिलती है और यात्रियों को बार-बार अपडेट लेने की जरूरत भी कम […]

नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर, बालेन शाह की पार्टी आगे; ओली, देउबा और प्रचंड कड़ी टक्कर में

  काठमांडू। नेपाल में 5 मार्च 2026 को हुए आम चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। 6 मार्च की सुबह से जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में काठमांडू के मेयर बालेंद्र यानी बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) बढ़त बनाती नजर आ रही है। ताजा रुझानों के अनुसार बालेन शाह की पार्टी करीब 52 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर जीत भी दर्ज कर चुकी है। इस चुनाव में खास तौर पर युवाओं और जेन-Z मतदाताओं का समर्थन नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है। वहीं नेपाल की पारंपरिक राजनीति के कई बड़े नेता […]

Accident Breaking : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-बस की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिमगा के पास दरचूरा के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्टों में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना […]

Big News : कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन का ऐलान, पढ़ाई के लिए AI ट्यूटर सिस्टम शुरू होगा

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने बच्चों में बढ़ती मोबाइल और सोशल मीडिया की लत को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 2026-27 के बजट में घोषणा की कि राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की योजना लागू की जाएगी। सरकार का कहना है कि मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि बच्चों को सुरक्षित डिजिटल माहौल मिल सके। इसके साथ ही सरकार ने छात्रों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल […]

प्रदेश में बढ़ती गर्मी का असर, मौसम विभाग ने दी अगले सात दिनों की अपडेट

रायपुर। होली के त्योहार के बाद छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है। India Meteorological Department के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेशवासियों को फिलहाल गर्मी की राहत मिलने की उम्मीद कम है। तापमान का हाल मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस Rajnandgaon में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस Ambikapur में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम पर प्रभाव डाल रहे सिस्टम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी Odisha और […]