महादेव सट्टा एप केस में बड़ी राहत: 423 करोड़ के फ्रीज शेयरों पर हाईकोर्ट का अहम फैसला

  बिलासपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी कंपनियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा फ्रीज किए गए करीब 423 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों और डीमैट खातों की वैल्यू सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में यदि फ्रीज किए गए शेयरों की कीमत गिरती है तो इससे संबंधित पक्षों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। शेयर बेचकर सुरक्षित निवेश की अनुमति हाईकोर्ट ने कंपनियों को राहत देते हुए कहा है कि वे फ्रीज किए गए […]

झाड़ू की आड़ में 2 करोड़ का ‘हरा सोना’! बस से हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने पकड़ी 20 क्विंटल खेप

  सूरजपुर। गांजा तस्कर तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उनके मंसूबे नाकाम साबित हो रहे हैं। सूरजपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस के जरिए मध्यप्रदेश भेजी जा रही करीब 20 क्विंटल गांजा की खेप जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली इलाके में पुलिस को संदिग्ध परिवहन की सूचना मिली थी। जांच के दौरान नीलम ट्रांसपोर्ट की एक बस को रोका गया, जो अंबिकापुर से मध्यप्रदेश के कटनी जिले की ओर जा रही थी। टोकरी में छिपाकर, ऊपर रखी थीं झाड़ू तलाशी […]

Big News : केरल पहुंचा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 3 जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

  तिरुवनंतपुरम। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच चुका है और इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा, जिसके चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने Alappuzha, Kottayam और Ernakulam जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी मौसम विभाग के मुताबिक बारिश […]

CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस,बॉलीवुड में शोक की लहर

  मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता और Central Board of Film Certification (CBFC) के पूर्व चेयरमैन Pahlaj Nihalani का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। कई चर्चित फिल्मों के निर्माता […]

Team India को बड़ा झटका: चोटिल विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुकाबले

  स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और Afghanistan के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले कोहली का बाहर होना टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें पूरी वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ेगा। उनकी चोट को देखते हुए मेडिकल टीम ने उन्हें आराम […]

इलेक्ट्रिक स्टोव बना मौत का कारण, दिल्ली होटल अग्निकांड में 21 की जान गई, होटल मालिक सही शामिल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली, जबकि 28 लोग घायल हो गए। मृतकों में 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हौज रानी इलाके में स्थित होटल फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग बेसमेंट में संचालित रेस्तरां से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। आग […]

Muzaffarpur Hospital Fire: ICU में लगी भीषण आग, 5 मरीजों की मौत; कई बेसुध हालत में निकाले गए

  मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीज गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार आग गुरुवार सुबह करीब 2 बजे अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद […]

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात की चेतावनी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेशभर में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में बारिश का अलर्ट जिला स्तरीय नाउकास्ट चेतावनी के अनुसार सुकमा, […]

आज का राशिफल 4 जून: मेष और कर्क वालों को करियर में मिलेगी सफलता, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का प्रभाव

मेष राशि: कर्मों को सुधारने और करियर में तेजी का दिन आज चंद्रमा का गोचर भाग्य से करियर की ओर शिफ्ट होने का संकेत है। सुबह मन में थोड़ी बेचैनी हो सकती है, पर दोपहर बाद करियर पर फोकस और मोमेंटम दोनों बढ़ेंगे। लग्नेश मंगल अपनी राशि में होने से आत्मविश्वास और फिजिकल एनर्जी पीक पर है। जल्दबाजी और जिद से बचें। तीसरे भाव में बुध आर्द्रा नक्षत्र में होने से बातचीत और प्रेजेंटेशन में एनालिटिकल धार रहेगी। शुक्रदेव भी तीसरे भाव में होने से नेटवर्किंग और रिश्तों में ताजगी आएगी। पांचवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति क्रिएटिविटी और रोमांस के लिए शुभ दौर बनाए हुए हैं। दूसरे भाव […]

आज का पंचांग 4 जून : आज अधिक मास की चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  अंग्रेजी तारीख 4 जून 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 11 बजकर 30 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र अगले दिन तड़के 03 बजकर 41 मिनट (5 जून) तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग प्रातः 09 बजकर 03 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बव करण प्रातः 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 41 मिनट तक धनु राशि पर उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि कृष्ण चतुर्थी – रात्रि 11:30 बजे तक, फिर पंचमी योग शुक्ल – प्रातः 09:03 बजे […]