छिंदारी बांध में बड़ा हादसा, नहाने गए 3 दोस्तों में से 17 वर्षीय किशोर डूबा, SDRF को बुलाया गया
खैरागढ़। जिले के प्रसिद्ध रश्मि देवी जलाशय (छिंदारी बांध) में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बांध में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक 17 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। अब दुर्ग से SDRF की टीम को बुलाया गया है, जो गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाएगी। जानकारी के अनुसार, छुईखदान के तीन युवक दोपहर करीब 12 बजे घूमने के लिए छिंदारी बांध पहुंचे थे। कुछ समय बाद तीनों जलाशय में नहाने उतर गए। बताया जा रहा है कि तीनों को तैरना नहीं आता था, […]



