विश्व पर्यावरण दिवस पर SECL का हरित संकल्प, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
बिलासपुर। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति SECL की प्रतिबद्धता को विभिन्न गतिविधियों के जरिए प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने पर्यावरण ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत “एक […]



