धान खरीदी केंद्र में भीषण आग, सैकड़ों बोरा धान जलकर राख; कलेक्टर ने लिया मौके का जायजा

  दुर्ग। जिले के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते धान के बड़े भंडार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सैकड़ों बोरा धान जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि धान संग्रहण केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 300 क्विंटल धान के नुकसान का […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

० सुशासन तिहार के दौरान सक्ती जिले के ठठारी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित ग्राम ठठारी पहुंचकर ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री साय ने भगवान विष्णु से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार यहां स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा चौथी शताब्दी की मानी जाती है, जो इस स्थल की ऐतिहासिक महत्ता को और अधिक विशेष […]

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल : खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

० निमधा में नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम और मंगल भवन की घोषणा ० लापरवाह अधिकारियों को सख्त चेतावनी रू महिलाओं को दिया ‘करोड़पति दीदी’ बनने का मंत्र ० स्व-सहायता समूहों की सफलता को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री ने किया ‘आजीविका गाथा’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन रायपुर।सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा में एक अनूठा और आत्मीय जनसंवाद देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गांव के बीच आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर ग्रामीणों से रूबरू हुए, उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष फीडबैक लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बिजली, […]

आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक का शव, हरफतराई गांव में मचा हड़कंप

  धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरफतराई में एक युवक का शव आंगनबाड़ी भवन की छत पर संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी सोनू यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सोनू यादव रोजी-मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान छत पर मिला शव खोजबीन के […]

रायपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार: 249 बोतल कोडीन सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

  रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 249 नग प्रतिबंधित कोडीन युक्त नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से जब्त माल की कुल कीमत करीब 1.40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी को झाबक पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बैग में भारी मात्रा में नशीली सिरप लेकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना मिलते ही एडिशनल […]

पत्नी से संबंधों के शक में बाउंसर ने अपने ही वकील की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी फरार

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्तों और भरोसे को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। कोटा क्षेत्र में एक बाउंसर ने पत्नी से कथित संबंध होने के शक में अपने ही वकील की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अधिवक्ता निखिल गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी भोला मानिकपुरी (28) पेशे से बाउंसर है और उसका एक मामला अदालत में चल रहा था, जिसकी पैरवी निखिल गोस्वामी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी को अपनी पत्नी और वकील के […]

टी20 टीम में बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका

  नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति की बैठक के बाद घोषित टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे बड़ा फैसला टी20 टीम की कप्तानी को लेकर हुआ है, जहां Shreyas Iyer को नया कप्तान बनाया गया है, जबकि Tilak Varma को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके सूर्यकुमार यादव को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं ने न केवल उनसे कप्तानी वापस ली, बल्कि उन्हें टीम से […]

जिंदल स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया हरियाली का संदेश, चला वृक्षारोपण अभियान

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड के मशीनरी डिवीजन, रायपुर में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश के साथ वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अभियान का उद्देश्य पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का संदेश देना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मशीनरी डिवीजन के प्रमुख निलेश शाह ने कहा कि […]

दुर्ग में चोरी के कोयले का बड़ा खेल उजागर, फर्जी GST बिल से हो रही थी खरीद-फरोख्त

  दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक कारोबारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 15.530 टन कोयला जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार गेट के पास एक गोदाम में अवैध रूप से कोयला स्टोर कर उसकी खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में कोयला बरामद हुआ। जांच में फर्जी निकला GST बिल गोदाम संचालक विजय केसरवानी से जब कोयले के दस्तावेज मांगे गए तो उसने खरीद-बिक्री […]

Accident Breaking : डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत; कई घायल

  फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा ममदोट ब्लॉक के जंगा वाला मोड़ के पास हुआ, जहां डेरा ब्यास जा रही श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप एक ट्राले से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था जलालाबाद से डेरा ब्यास के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब साढ़े छह बजे जंगा वाला मोड़ के पास पिकअप और ट्राले के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि […]