रामनगरी पहुंचे प्रभु श्रीराम का 29 लाख दीये जलाकर किया गया स्वागत; गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

  अयोध्या। प्रभु राजा राम अयोध्या पहुंच गए। उनके आगमन पर पूरी अयोध्या रोशनी से नहा उठी। दीपोत्सव पर अयोध्या के नाम दो विश्व कीर्तिमान दर्ज हुए। पहले में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 26. 11 लाख दीये जलाए गए। ड्रोन से दीपों की गणना के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से स्वप्निल दंगारीकर व कंसल्टेंट निश्चल बरोट ने नए कीर्तिमान की घोषणा की। यह लगातार नौवीं बार विश्व रिकॉर्ड बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य इस अद्भुत व अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने। वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती का रहा, जिसमें एक साथ 2100 वेदाचार्यों ने हिस्सा लिया। […]

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा बने पेरेंट्स, बेटे को दिया जन्म, पोस्ट के जरिए बांटी खुशियां

एंटरटेनमेंट न्यूज़। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म देकर पति राघव चड्डा और अपने फैंस दीवाली का तोहफा दिया है। पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि वह मां बन गई हैं। आइए देखते हैं राघव चड्ढा ने पोस्ट में और कौन सी जानकारी दी है? इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने लिखा है ‘मेरा बेटा अब मेरे पास है। बाहें और हमारे दिल भरे हुए हैं। पहले हम दोनों थे, अब हम पूरे हैं।’ राघव चड्ढा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में एक नजर का निशान बनाया है। कई यूजर्स इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और […]

छोटा जिला, बड़ी पहचान — कोरिया ने देशभर में चमकाई छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा

0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न को साकार करने में कोरिया बना अग्रणी, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित   रायपुर। भारत के जनजातीय अंचलों से उठ रही एक नई आवाज़ ने आज देश का ध्यान खींचा है — यह आवाज़ है छत्तीसगढ़ के छोटे से लेकिन ऊर्जावान जिले कोरिया की, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विज़न को धरातल पर साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री जनमन योजना और आदि कर्मयोगी अभियान के सफलतम क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को “सर्वश्रेष्ठ राज्य” घोषित किया और कोरिया जिले […]

उदयपुर ब्लॉक में आयोजित 9वां पीईकेबी फुटबॉल टूर्नामेंट, 24 टीमों के 360 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

  ० चर्चा टीम बनी विजेता, अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल के तहत हुआ आयोजन   अंबिकापुर। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित पी.ई.के.बी. फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन परसा स्थित शहीद वीर नारायण खेल मैदान में हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन आदर्श टाइगर यूथ क्लब परसा, ग्राम पंचायत परसा एवं अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस वर्ष टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 360 खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह आयोजन वर्ष 2015 से लगातार किया जा रहा है और हर वर्ष दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही […]

दीवाली के मौके पर धान‌ के बालियो से सजा जैतू साव मठ का गर्भ गृह

  रायपुर। श्री जैतूसाव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में दीवाली पर्व इस वर्ष बड़े धुमधाम से मनाया जा रहा है, भगवान श्री रामचन्द्र को सोने के आभूषण धारण कराया गया है साथ में विशेष रूप से पुरे गर्भगृह को धान कि बालियों से सजाया गया है छत्तीसगढ को धान का कटोरा कहा जाता है और अन्नपूर्णा के रूप में हम धान को‌ मानते है गोवर्धन पुजन 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. जिसकी तैयारी बडे रूप से चल रहा है 56 भोग के लिए 3 दिन पहले से ही छत्तीसगढ़ी कलेवा पपची‌ ठेठरी खुरमी नमकीन सकरपारा अईरसा लौंगफुल कुसली सेव इत्यादि मंदिर मे बनना शुरू हो गया है, इस बार पिछले […]

छत्तीसगढ़ में महसूस होने लगी ठंड, मौसम रहेगा शुष्क,प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो चुकी है। बारिश की जगह अब ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं, प्रदेश में अब सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10जिलों में […]

इसरो को मिली बड़ी सफलता, चंद्रयान-2 ने जुटाई जानकारी, पहली बार दी सूरज के प्रभाव से जुड़ी खबर

चेन्नई। चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने वाले चंद्रयान-2 ने एक बार फिर नई जानकारी जुटाई है। सूर्य के चांद पर पड़ने वाले असर का चंद्रयान-2 ने पता लगाया है। इसरो ने शनिवार (18 अक्तूबर ) को इसकी जानकारी साझा की है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस अवलोकन से चंद्रमा के बाह्यमंडल, चंद्रमा के अत्यंत विरल वायुमंडल और उसकी सतह पर अंतरिक्ष मौसम के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी। इसरो ने बताया कि भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के लूनर ऑर्बिटर ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी और पहली बार देखी गई घटना दर्ज की है। चंद्रयान-2 पर लगे वैज्ञानिक उपकरण चेस-2 ने […]

आदि कर्मयोगी अभियान राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025,अंबिकापुर जिले के डॉ. ललित शुक्ला को मिला उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर पुरस्कार

० राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया सम्मानित रायपुर। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025 में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर के डॉ. ललित शुक्ला को उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर (आदि कर्मयोगी अभियान) के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चलाए जा रहे “आदि कर्मयोगी अभियान” में उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रशिक्षण एवं जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाने के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा […]

आज का राशिफल 19 अक्टूबर : वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों क लिए आज का दिन लाभदायक, बुधादित्य योग का मिलेगा फायदा जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,वाणी संयमित रखें, सेहत पर खर्च होगा आज मेष राशि के जातक रविवार के दिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करेंगे। भाई की सलाह से आपके व्यापार में प्रगति होगी। प्रेम जीवन में आज कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने की कोशिश करें और अपने रूठे जीवन साथी को मना लें। आपके भाई की सलाह से आपके व्यापार में प्रगति होगी, इससे भाई के साथ आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे। विवाह योग्य जातकों […]

आज का पंचांग 19 अक्टूबर : आज हनुमान जयंती और छोटी दिवाली, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति आश्विन 27, शक संवत 1947, कार्तिक, कृष्ण, त्रयोदशी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 03, रवि उस्सानी 26, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायंकाल 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 57 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 04 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। […]