छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे: तखतपुर में ट्राला चालक जिंदा जला, नारायणपुर में बस-ट्रक टक्कर में 17 घायल

  तखतपुर। रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर समलपुरी ब्रिज के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राला अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है। यह पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और यातायात बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अन्य मृतकों या घायलों की आधिकारिक […]

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से डॉ. वर्णिका शर्मा की मुलाकात, जूडो खिलाड़ी रंजीता को मिलेगी मदद

  रायपुर। रायपुर में अरुण साव से आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कोंडागांव बाल गृह की पूर्व छात्रा कु. रंजीता कुरैठी की उपलब्धियों और जरूरतों से अवगत कराया। डॉ. शर्मा ने बताया कि रंजीता ने जूडो में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीते हैं और भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुकी है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी कि खिलाड़ी को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए जापान भेजने और बेहतर पोषण के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। इस पर अरुण साव ने तत्परता दिखाते हुए रंजीता से वीडियो कॉल पर बातचीत की और खेल विभाग के अधिकारियों को तत्काल […]

बंगाल चुनाव 2026: बांकुरा रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला,कहा- TMC के गुंडों को 4 मई से पहले आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौका

  कोलकाता। नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की “निर्मम सरकार” के खिलाफ जनता में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। अपने भाषण में मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया। TMC और कांग्रेस पर आरोप प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने महिलाओं के आरक्षण विधेयक को रोकने के लिए साजिश रची। साथ […]

गुम फाइल से परेशान युवक का अनोखा विरोध, दफ्तर में बादाम बिखेरकर जताया आक्रोश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक का अनोखा विरोध प्रदर्शन इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। तिफरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में युवक ने अपनी समस्या को लेकर ऐसा तरीका अपनाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक तरुण साहू ने उप संपदा अधिकारी के टेबल पर बादाम बिखेरते हुए कहा कि वह विभाग की “याददाश्त” बढ़ाने के लिए बादाम लाया है, ताकि उसकी गुम फाइल को याद किया जा सके। दरअसल, मामला नामांतरण से जुड़ा हुआ है। युवक का कहना है कि उसने करीब एक साल पहले रिसेल में EWS फ्लैट खरीदा था, लेकिन आज तक उसे […]

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, राजनांदगांव 45°C के साथ सबसे गर्म

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को राजनांदगांव में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं दुर्ग और रायपुर में तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्से इस समय लू की चपेट में हैं। दिन के साथ-साथ रातें भी असामान्य रूप से गर्म हो गई हैं। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात […]

आज का राशिफल 19 अप्रैल : कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक करियर नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि : आज कोई भी बड़ा फैसला लेते समय धैर्य रखें आज चंद्रदेव दोपहर में वृषभ राशि में प्रवेश कर आपके दूसरे भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) से गोचर करेंगे, जिससे आपका पूरा ध्यान आर्थिक मजबूती पर रहेगा। प्रथम भाव (व्यक्तित्व का क्षेत्र) में विराजमान सूर्यदेव आपको जबरदस्त आत्मविश्वास और अथॉरिटी प्रदान कर रहे हैं। मीन राशि के ग्रहों का बारहवें भाव में होना थोड़े खर्चों और आत्म-चिंतन की ओर इशारा करता है, इसलिए आज फालतू की भागदौड़ से बचें। विशेष रूप से, शुक्रदेव का वृषभ राशि में गोचर आपकी संपत्ति और पारिवारिक सुख को मजबूती देने वाला है। सकारात्मक रूप से, ग्यारहवें भाव के राहु दोस्तों […]

आज का पंचांग 19 अप्रैल : वैशाख शुक्ल द्वितीया और तृतीया तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

अंग्रेजी तारीख 19 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सायं 04:30 से 06:00 बजे तक। द्वितीया तिथि प्रातः 10 बजकर 49 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत कृत्तिका नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग रात्रि 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 10 बजकर 49 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक मेष राशि पर उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: शुक्ल द्वितीया प्रातः 10:49 बजे तक, फिर तृतीया योग: आयुष्मान रात्रि 08:02 बजे तक, फिर सौभाग्य करण: कौलव प्रातः 10:49 […]

कही-सुनी (19 APRIL-26) : पांच सौ रुपए की साड़ी में खेल,महिला एवं बाल विकास विभाग सुर्ख़ियों में

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए साड़ी खरीदी को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग सुर्ख़ियों में है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति नग 500 रुपए की दर से 1,94,590 साड़ियां छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से खरीदी। बताते हैं साड़ियों की सप्लाई सरगुजा संभाग के सप्लायरों ने की। साड़ियां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के हाथ लगते ही शिकायतों का अंबार लग गया। रंग छूटने से लेकर लंबाई भी कम बताई जाने लगी। बताते हैं पिछले साल की साड़ियों में शिकायत आने के बाद 2025-26 के लिए खरीदी गई साड़ियों का वितरण रोक दिया गया […]

आदिशक्ति राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी के प्रधान पीठाधीष्वर श्री दाऊ जी सरकार मैहर म.प्र. के एक दिवसीय दर्शन धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न

  रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर) . धमतरी जिला के कुरुद विकासखंड मुख्यालय में एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्री श्री दाऊ जी सरकार प्रधान पुजारी जी मैहरधाम म.प्र. का आज आगमन हुआ। एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम कुछ आयोजन श्याम कुंज, सनसिटी कालोनी कुरूद निवासी के सोनवानी परिवार द्वारा किया गया था। जहां श्रदालुओं के द्वारा आदिशक्ति राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी के प्रधान पीठाधीष्वर दाऊ जी सरकार का महिला पुरुष व आयोजनकर्ता द्वारा आरती उतारकर पूजा अर्चना के पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। उक्त एकदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर शशि सोनवानी, हरिशंकर सोनवानी, श्याम साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष मगरलोड, जितेन्द्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूश श्रध्दालुजन उपस्थित […]

पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि: सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी

रायपुर।पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। इस नवाचार को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “इनोवेटर्स टू इंडस्ट्री कनेक्ट” समिट में प्रदर्शित करने के लिए चयनित किया गया है। यह समिट 23 अप्रैल 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जहां देशभर के प्रमुख बायोमेडिकल इनोवेटर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट की खोज एमआरयू के वैज्ञानिक डॉ. जगन्नाथ पाल, डॉ. योगिता राजपूत एवं उनकी टीम द्वारा किया गया है। […]