कबीरधाम धान घोटाला: 1.06 करोड़ की हेराफेरी, तीन उपार्जन केंद्रों से हजारों क्विंटल धान गायब

  रायपुर/कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। भौतिक सत्यापन के बाद तीन उपार्जन केंद्रों—बघर्रा, बाघामुड़ा और रमतला—में बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच में कुल 4471.98 क्विंटल धान का हिसाब गड़बड़ पाया गया, जिसकी कीमत समर्थन मूल्य के आधार पर करीब 1.06 करोड़ रुपए आंकी गई है। जांच रिपोर्ट से साफ संकेत मिलते हैं कि यह मामला सामान्य लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित आर्थिक अपराध है। तीनों केंद्रों में एक ही पैटर्न सामने आया—ऑनलाइन रिकॉर्ड में धान खरीदी दर्ज और भुगतान भी जारी, लेकिन गोदामों में उतनी मात्रा में धान मौजूद नहीं मिला। इससे फर्जी खरीदी […]

एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन द्वारा रामकृष्ण मिशन, बिलासपुर में CSR के तहत “मां सारदा चैरिटेबल डिस्पेंसरी” का उद्घाटन

  बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत “मां सारदा चैरिटेबल डिस्पेंसरी” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि SECL की CSR पहलें केवल विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता क्षेत्र बताते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ समुदाय के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाती हैं। SECL द्वारा ₹61.96 लाख की लागत से, रामकृष्ण मिशन, […]

वेदांता हादसा: 24 श्रमिकों की मौत, अनिल अग्रवाल को आरोपी बनाने पर उठे सवाल

  सक्ती। में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में अब तक 24 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जिससे औद्योगिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में अनिल अग्रवाल को भी आरोपी बनाए जाने की खबर है। इस कदम पर उद्योग जगत में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। उद्योगपति नवीन जिंदल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हादसे को बेहद दुखद बताया, लेकिन बिना पूरी जांच के किसी बड़े उद्योगपति का नाम एफआईआर में शामिल करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) या रेलवे […]

आज का राशिफल 20 अप्रैल : मेष, कर्क और धनु राशि वालों पर किस्मत पूरी तरह मेहरबान रहेगी, जानें अपना आज का भविष्यफल

  मेष राशि: प्रगति के साथ भावनात्मक स्थिरता का मेल रहेगा देखा जाए तो आपके राशि स्वामी मंगलदेव अभी मीन राशि की आध्यात्मिक ऊर्जा में गोचर कर रहे हैं। उनके साथ वहां नीच के बुधदेव और अनुशासन प्रिय शनिदेव भी विराजमान हैं, जिससे आपके काम एक गहरी सहज प्रेरणा से पूरे होंगे। हालांकि सूर्यदेव आपकी ही राशि में रहकर आपके आत्मविश्वास को बढ़ा रहे हैं, लेकिन बारहवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा थोड़ा सतर्क रहने को कह रहा है। आज की सफलता बाहरी मेहनत और अंदरूनी शांति के बीच बैलेंस बनाने से मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन काफी स्थिर है और आपको अचानक धन लाभ की अच्छी खबर मिल सकती […]

आज का पंचांग 20 अप्रैल : आज वैशाख तृतीया तिथि, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

अंग्रेजी तारीख 20 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 07 बजकर 27 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 02 बजकर 08 मिनट (21 अप्रैल) तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग दोपहर 04 बजकर 11 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। गरज करण प्रातः 07 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: शुक्ल तृतीया – प्रातः 07:27 बजे तक, फिर चतुर्थी योग: सौभाग्य – दोपहर 04:11 बजे तक, फिर शोभन करण: गरज – प्रातः 07:27 बजे तक करण: […]

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: स्कूटी में सवार दादा – पोती को मारी टक्कर ,बच्ची की दर्दनाक मौत

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 वर्षीय ममता तिर्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा पितरोस तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कृष्णापुर निवासी ममता अपने दादा के साथ भगवानपुर स्थित राशन दुकान से चावल लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही वे सीएमओ तिराहा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि […]

अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक डॉ हनुमंत यादव का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

रायपुर। अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक डॉ हनुमंत यादव जी का आज दिनांक 19.4.2026 को उनके निवास, HIG-71 सैक्टर वन,दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में निधन हो गया है। वे 86 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर दोपहर 12 बजे तक रखी जाएगी।

महिला आरक्षण पर घमासान: “बीजेपी भ्रम फैला रही, हार के डर से परिसीमन का खेल” — अमितेश शुक्ल

  गरियाबंद /राजिम। महिला आरक्षण को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने इस पूरे मुद्दे को “राजनीतिक भ्रम फैलाने की साजिश” बताते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। “महिला आरक्षण पर हमारा समर्थन पहले दिन से” अमितेश शुक्ल ने स्पष्ट कहा — “महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है और कांग्रेस ने उस समय भी इसका पूरा समर्थन किया था। हम कभी इसके खिलाफ नहीं थे, न हैं और न ही रहेंगे।”उन्होंने कहा कि भाजपा यह झूठ फैला रही है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण […]

कवर्धा में सनसनी : शादीशुदा जोड़े ने लगाई फांसी, 4 साल पहले किया था प्रेम विवाह

कवर्धा। कवर्धा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने ही मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब 4 साल पहले घर से भागकर एक-दूसरे से विवाह किया था।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और मामला रहस्य बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव का बताया […]

रायपुर में MSME भुगतान समाधान पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा भारत सरकार की RAMP योजना के तहत “विलंबित भुगतान समाधान एवं MSME सुगमिकीकरण” विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम 18 और 19 अप्रैल को उद्योग भवन, रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र में विलंबित भुगतानों की समस्या को कम करना और संबंधित हितधारकों को अधिक सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को MSMED अधिनियम, विलंबित भुगतान से जुड़े विवाद समाधान, वार्ता (Negotiation) और निपटान (Settlement) की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र का संचालन हमीदा सिद्दीकी, पूर्व उप महाधिवक्ता, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं वर्तमान निदेशक, […]