केदारनाथ में हिमस्खलन होने से थमीं लोगों की सांसें, भरभराकर गिर गया बर्फ का पहाड़
केदारनाथ। रविवार को केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर भारी हिमस्खलन हुआ। ढलानों से नीचे की ओर बढ़ते हिमस्खलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। केदारनाथ धाम के पीछे स्थित बर्फीले पहाड़ पर रविवार सुबह करीब पांच बजे हिमस्खलन हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रुद्रप्रयाग की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विशाखा अशोक भदाने ने बताया, “आज सुबह करीब 5 बजे केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर हिमस्खलन हुआ। इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।” पहाड़ से बर्फ़ काफ़ी नीचे गिर गई और पहाड़ से बर्फ़ की धूल उड़ने लगी। इससे केदारनाथ में […]



