छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ:23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे। साहित्य, संवाद और संस्कृति का संगम रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को […]

आज का राशिफल 19 जनवरी : वृषभ,कन्या और तुला समेत कई राशियों के लिए लाभदायक दिन, आज बुधादित्य योग का मिलेगा कई राशियों को शुभ लाभ

मेष राशि,चिरप्रतीक्षित चाहत पूरी होगी। आज का दिन मेष राशि के लिए कार्यक्षेत्र के मामले में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको आज करियर में और काम में साथी सहकर्मियों के साथ ही साथ वरिष्ठ व्यक्तियों से भी सहयोग मिलेग। चंद्रमा का गोचर आज कर्क भाव में मंगल के साथ होने से आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी और चिरप्रतिक्षित चाहत भी पूरी होगी। आप आज बिजनेस में लाभ प्राप्त कर पाएंगे, जमा धन में आज वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र में आपका कोई अटका है तो आज आपको प्रय़ास करना चाहिए आपका काम आज बन सकता है। आपकी पारिवारिक जीवन आज सुखद […]

आज का पंचांग 19 जनवरी : आज गुप्त नवरात्रि का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा

राष्ट्रीय मिति पौष 30, शक संवत 1947, माघ शुक्ल, प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 06, रज्जब 28, हिजरी 1447(मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 14 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 52 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। व्रज योग रात्रि 08 बजकर 45 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। किंस्तुघ्न करण दिन के 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रभावी कार्य हेतु छत्तीसगढ़ को मिला सम्मान

  रायपुर। भारत सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 13 वीं राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक के बेंगलुरु में 18 एवं 19 जनवरी 2026 को किया गया था। इस सम्मेलन में भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रभावी कार्य हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ को बड़े- बड़े राज्यों की श्रेणी में खरीफ एवं रबी 2024–2025 मौसम के दौरान सब प्रदर्शन रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा के आवरण ,दावों के निपटारा एवं तकनीकी नई विचारों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसके फलस्वरूप यह सम्मान प्रदेश को प्राप्त हुआ। भारत सरकार ने […]

Bus accident : झारखंड में मोड़ पर पलटी यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस, बलरामपुर के 5 लोगों की मौत, 25 घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के पीपरसोत गांव से पारिवारिक कार्यक्रम में सौ लोगों को भरकर निकली वहां के ज्ञानगंगा पब्लिक स्कूल की बस झारखंड बार्डर के पास ओरसा घाटी में पलट गई। इस भीषण हादसे में पांच की मौके पर मौत हो गई और जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक मृतकों में सभी महिलाएं हैं। घाट में पलटी बस पर सवार 25 और लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद बलरामपुर से छत्तीसगढ़ पुलिस के दर्जनों जवान राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे हुए हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने बलरामपुर प्रशासन को अलर्ट करते हुए […]

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ आठ लाख का इनामी माओवादी तीन साथी ढेर

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ में साल 2026 की पहली नक्सली मुठभेड़ बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में देखने को मिली है. जहां शनिवार को सुरक्षाबलों ने मट्टीमरका के जंगलों में कई बड़े नक्सलियों को घेर लिया. सुबह से ही जवानों और नक्सलियों के बीच लगातार फायरिंग होती रही. इस संयुक्त कार्रवाई को डीआरजी, कोबरा बटालियन और एसटीएफ की टीम ने अंजाम दिया. वहीं मुठभेड़ में 4 कुख्यात माओवादी मारे गए, जिसमे आठ लाख का इनामी माओवादी दिलीप बेड़जा भी शामिल था। दिलीप नेशनल पार्क एरिया कमेटी का डिविजनल कमेटी सदस्य (डीवीसीएम) था। घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने एक एके-47 राइफल व .303 राइफल बरामद की है। पिछले वर्ष 2025 में […]

रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगी आग की जांच हेतु 3 सदस्य समिति का गठन, 5 दिन के भीतर सौंपनी होगी रिपोर्ट

  रायपुर .17 जनवरी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला रायपुर रात के समय अचानक भीषण आग लग गई जिसमे कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जल गए। अब इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हेतु एक समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर को बनाया गया है। समिति के सदस्य बजरंग प्रजापति और सतीश नायर सहायक संचालक ,लोक शिक्षण संचालक को बनाया गया है।यह समिति 5 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट संचालन,लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ को प्रस्तुत करेगी।

इंदौर में दूषित पानी कांड,पीड़ितों से मिलने भागीरथपूरा पहुंचे राहुल गांधी,सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

  इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 24 मौतों के बाद राहुल गांधी पीड़ितों से मिले कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। राहुल सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल गए। जहां उन्होंने दूषित पानी से पीड़ित मरीजों और परिजन से मुलाकात की। इसके बाद भागीरथपुरा में दो पीड़ित परिवारों के घर गए। संस्कार गार्डन में बैठकर प्रभावितों से मिले और चेक बांटा। राहुल गांधी ने मोहन यादव सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि जिन लोगों ने यह किया।सरकार में कोई न कोई इसके लिए जिम्मेदार होगा। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।यह सरकार की लापरवाही की वजह से हुआ है।

छत्तीसगढ़ में अब शादी करने वाले दंपति के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना हुआ जरूरी,यहां करवा सकते है आप अपना पंजीयन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब शादियों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। प्रशासन की ओर से इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार जिन दंपती का विवाह 29 जनवरी 2016 के बाद हुआ है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के अंदर अनिवार्य रूप से विवाह पंजीयन कराना होगा। सरकार का उद्देश्य सरकार का इसके पीछे उद्देश्य यह है कि इससे फर्जी एवं दिखावटी शादियों पर रोक लग सकती है और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर नियंत्रण होगा और महिलाओं के कानूनी अधिकार मजबूत होंगें। आप विवाह का पंजीयन नगर निगम,नगर पालिका, जनपद पंचायत या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवा सकते हैं।

राजधानी के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में देर रात लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर ख़ाक

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग मुख्य रूप से डॉक्यूमेंट स्टोर रूम में भड़की, जिससे वहां रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जलकर खाक हो गए। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टोर रूम में रखे कई अहम फाइलें और दस्तावेज़ पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर […]