बिलासपुर आयुक्त करेंगे वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई। इस दुर्घटना में कई श्रमिकों की मृत्यु एवं बहुत से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए निर्धारित बिंदुओं में घटना कब और कैसे घटित हुई, घटना के […]

आज का राशिफल 18 अप्रैल : मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातक आज करियर की उलझन सुलझाने में सफल रहेंगे, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि : आज करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है आज चंद्रदेव के आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव में गोचर करने से आपके भीतर ऊर्जा का जबरदस्त संचार होगा। सूर्यदेव और शुक्रदेव भी लग्न भाव में विराजमान हैं, जो आपके आत्मविश्वास और आकर्षण को गजब का निखार दे रहे हैं। देखा जाए तो, आप अपनी बातों को आज बहुत मजबूती और स्पष्टता से सबके सामने रखेंगे। हालांकि, मीन राशि के बारहवें भाव में नीच के बुधदेव के साथ मंगलदेव और शनिदेव की युति मानसिक उलझन और छिपे हुए तनाव का संकेत दे रही है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, क्योंकि यह ग्रहों का जमावड़ा […]

आज का पंचांग 18 अप्रैल : वैखाश शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंग्रेजी तारीख 18 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक। प्रतिपदा तिथि दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 42 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग रात्रि 11 बजकर 56 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। बव करण दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि शुक्ल प्रतिपदा – दोपहर 02:10 बजे तक, फिर द्वितीया योग प्रीति – रात्रि 11:56 बजे तक, फिर आयुष्मान करण बव – दोपहर 02:10 बजे तक करण बालव – […]

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: BEO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज शिक्षा विभाग में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की। बरमकेला खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उनके सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान को भी हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मार्च माह में स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे अपने सहकर्मी मुकेश सोना के साथ इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज गए थे। डॉक्टर के नहीं मिलने के कारण वे वापस […]

माँ काली जनकल्याण मंदिर समिति ने मनाया बंगाली नववर्ष

रायपुर। डब्लूआरएस स्थित मां काली मंदिर में लगभग 500 से अधिक परिवारों ने काली माँ की पूजा अर्चनाकर नव वर्ष का स्वागत किया इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई. समिति के अध्यक्ष डॉ देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि यह मंदिर 1964 में निर्मित हुई थी जिसे तात्कालिक कर्मचारियों ने अल्प संसाधन के बावजूद एक वृहद काली मंदिर बनाया जिससे कि इस क्षेत्र के सभी भक्तजन मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर सके एवं बांग्ला संस्कृति के साथ रूबरू हो सके इन्हीं उद्देश्यों के साथ समिति का निर्माण किया गया; वर्तमान में यह समिति सामुदायिक भवन के माध्यम से सभी समाज के रीति रिवाज […]

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर: मंत्री रामविचार नेताम

0 अब जनजातीय क्षेत्रों के सभी महिला हितग्राहियों को मिलेगा दुधारू गाय, आय में होगी वृद्धि 0 घुमंतू गौ-वंशीय पशुओं के संरक्षण एवं सर्वधन के लिए तेजी के साथ गौधाम निर्माण के निर्देश 0 जलवायु के अनुकूल पशुओं के संवर्धन के लिए भारतीय नस्ल और कृत्रिम गर्भाधान को दिया जाए बढ़ावा 0 पशुधन मंत्री नेताम ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर.पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि “पशु जन नियंत्रण (श्वान)” के तहत आवारा श्वानों के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में नगरीय निकायों के सहयोग से एनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित किया जायेगा। इन सेन्टरों में श्वान जन्म को नियंत्रित करने नसबंदी अभियान चलाया […]

सरकार औद्योगिक मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाह – दीपक बैज

  0 वेदांता पावर में प्रबंधन की गंभीर लापरवाही चीनी मशीनरी से फैक्ट्री बनाई -डॉ. महंत 0 यूसीसी आदिवासियों के हितों, संवैधानिक अधिकारों के हनन के लिए 0 कांग्रेस महिला आरक्षण का समर्थन करती है, मोदी सरकार परिसीमन को इससे अलग रखे रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वेदांता पावर की दुर्घटना सरकार के उद्योग विभाग और प्रबंधन की लापरवाही से हुई। हमने वहां पर जो देखा लोगों से चर्चा किया उससे साफ हो रहा कि यह दुर्घटना घोर लापरवाही का परिणाम है। सावधानी बरती जाती तो इतनी बड़ी जनहानि नहीं होती। इस दुर्घटना में सरकार की भी लापरवाही है, सरकार के […]

राहुल गांधी के खिलाफ FIR का आदेश: इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला, CBI जांच की भी मंजूरी

  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद मामले ने राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामला कथित दोहरी नागरिकता से जुड़ा हुआ है, जिस पर शुक्रवार को लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। यह याचिका निचली अदालत के उस आदेश के खिलाफ दायर की गई थी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया गया था। सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने का अनुरोध किया। […]

तखतपुर में दर्दनाक हादसा: राइस मिल में एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

तखतपुर. जिले के तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत खपरी स्थित शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मिल में धान लोडिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक एलिवेटर का टीन फट गया। इस दौरान मजदूर राकेश केवट धान के ढेर में दब गए और करीब एक घंटे से अधिक समय तक वहीं फंसे रहे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मजदूर इस […]

CG Breaking : शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी शैलाभ कुमार साहू को मंत्री केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। मंत्री केदार कश्यप के पास परिवहन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य तथा सहकारिता विभागों का प्रभार है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति शैलाभ साहू के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। इसी आदेश में उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ ई-ऑफिस, SPARROW, ई-एचआरएमएस […]