संसद में राहुल के बयान पर बवाल: राजनाथ सिंह ने कहा– माफी मांगें, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र

  दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े संशोधित विधेयकों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला, जिससे सदन में जबरदस्त हंगामा हो गया। उनके एक बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। राहुल गांधी ने सरकार से 2023 के महिला आरक्षण विधेयक को फिर से पेश करने की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष इसे तुरंत लागू कराने में पूरा सहयोग देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने से बच रही है, जो उसकी असली मंशा को दर्शाता है। ‘छिपी ताकत’ […]

झारखंड में नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़,सुरक्षाबलों ने 4 को किया ढेर… टॉप कमांडर की तलाश में बड़ा ऑपरेशन जारी

जगदलपुर /हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग और छतरा जिले की सीमा पर स्थित जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कोबरा बटालियन के जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में चलाया जा रहा है, जिसे क्षेत्र में नक्सलियों का बड़ा नेता माना जाता है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मौके पर तैनात जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को करारा जवाब दिया। […]

ई-चालान पर बवाल: सुनवाई बिना जुर्माना बताकर यातायात महासंघ ने की निरस्तीकरण की मांग

रायपुर। रायपुर में ई-चालान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने यात्री और मालवाहक वाहनों के साथ-साथ कार और दोपहिया पर किए जा रहे ऑनलाइन चालानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ का कहना है कि बिना सुनवाई के सीधे जुर्माना लगाना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली और अन्य पदाधिकारियों ने डा. संजीव शुक्ला को पत्र लिखकर सभी ई-चालानों को निरस्त करने और संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर देने की मांग की है। महासंघ के अनुसार, पुलिस और परिवहन विभाग वाहनों की पीछे से ली गई तस्वीरों के आधार पर हजारों रुपये के चालान जारी कर रहे हैं। चालान […]

कुम्हारी पुल समय से दो हफ्ते पहले हुआ तैयार, दोनों ब्रिज खुलने से ट्रैफिक हुआ सामान्य,आम जनता को मिली राहत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले करीब 20 दिनों से जारी ट्रैफिक समस्या अब खत्म हो गई है। कुम्हारी पुल की मरम्मत तय समय से 13 दिन पहले पूरी कर ली गई है। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों पुलों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुल अब पूरी तरह सुरक्षित है और आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। पुल बंद होने के कारण 1 अप्रैल से लागू डायवर्सन अब स्वतः समाप्त हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, खारुन नदी पुल की मरम्मत […]

Menstrual Leave : कर्नाटक में पीरियड लीव लागू करने की कवायद तेज, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार एक्शन में

दिल्ली। कर्नाटक में कामकाजी महिलाओं के लिए पीरियड लीव नीति को लेकर सरकार ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने इसे जल्द और प्रभावी तरीके से लागू करने की बात कही है। राज्य के श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा कि सरकार कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करते हुए इस नीति को पूरी गंभीरता के साथ लागू करेगी। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकार, सम्मान और कार्यस्थल पर उनकी सुविधा से जुड़ा अहम कदम बताया। हर महीने मिलेगा एक दिन का पेड लीव सरकार की प्रस्तावित नीति के तहत कामकाजी महिलाओं को हर महीने एक दिन का पेड लीव दिया जाएगा, जो सालभर […]

CG Accident :तेज रफ़्तार ट्रेलर की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, पति और बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर के पास कोयला लोड ट्रेलर (CG-13-AD-2483) के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उमा राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पति टीकाराम राठिया और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो […]

महिला आरक्षण कानून 2023 लागू, केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी; 2029 से पहले नहीं मिलेगा लाभ, परिसीमन से जुड़ी प्रक्रिया अहम

नई दिल्ली। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 अब औपचारिक रूप से लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार यह कानून 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 की धारा 1(2) के तहत केंद्र सरकार ने इसे लागू करने की तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की है। हालांकि इसके लागू होने के समय और व्यवहारिक क्रियान्वयन को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ किया गया था पारित सितंबर 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ […]

हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित, विपक्ष के बहिष्कार के बीच निर्विरोध चुने गए; पीएम मोदी ने दी बधाई

  नई दिल्ली। राज्यसभा में एक बार फिर Harivansh Narayan Singh को उपसभापति (डिप्टी चेयरमैन) पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है, जिससे वे इस पद पर बने रहने वाले प्रमुख संसदीय चेहरों में शामिल हो गए हैं। उनके कार्यकाल की समाप्ति 9 अप्रैल को होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा नियमों के तहत शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की गई थी, जिसके बाद औपचारिक रूप से उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। सूत्रों के अनुसार, Harivansh Narayan Singh के समर्थन में कुल 5 नामांकन प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि विपक्ष की ओर […]

बंगाल चुनाव से पहले TMC विधायक देबाशीष कुमार पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में घर-दफ्तर पर छापेमारी

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक Debashish Kumar के कोलकाता स्थित आवास और चुनावी कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सुबह करीब छह बजे दक्षिण कोलकाता के मनोहरपुकुर रोड स्थित उनके घर और दफ्तर पर शुरू की गई। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक इस कार्रवाई के पीछे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, Debashish Kumar पहले भी एक कथित जमीन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दायरे में रहे हैं। उनसे कई […]

CG Accident : कोंडागांव में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

कोंडागांव। कोंडागांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक और माजदा वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि माजदा में सवार मजदूर गाड़ी में ही फंस गए। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची फरसगांव पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। […]