गणेश विसर्जन झांकी में शामिल गुंडे बदमाश घटना करने से पहले हुए गिरफ़्तार,चाकू, ब्लेड, कैंची, शराब लेकर आये 60 बदमाश हिरासत में 

० 18 के विरुद्ध आर्म्स एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के प्रकरण दर्ज कर की जा रही है कार्रवाही ० 25 नग चाकू, 02 पंच, 03 कैंची एवम 04 धरनुमा कड़ा जप्त कर संबंधितो के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एसीसीयु के अधिकारियों/कर्मचारियों को गणेश विसर्जन झांकी को इंसीडेंट फ्री  एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु गुंडा-बदमाशों,आपराधिक एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिले के थाने/चौकियों एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के संयुक्त स्टॉफ की 10 विशेष टीम गठित कर […]

आज का इतिहास 21 सितंबर : जब गजोधर भैया ने छोड़ी दुनिया, मणिपुर बना भारत का अंग, जानें इतिहास

इतिहास के पन्नों में 21 सितंबर (21 September) की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्ज किए हुए है. 21 सितंबर को दर्ज ऐतिहासिक घटनाओं में सबसे पहले हम बात करेंगे भारत की ऐसी परिघटना की जिसने देश को समृद्ध और सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. दरअसल, मणिपुर जो एक स्वतंत्र रियासत (independent principality) हुआ करती थी उसका भारत गणराज्य में एक राज्य के तौर पर 21 सितंबर 1949 को विलय हुआ था. मणिपुर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है. गौरतलब है कि मणिपुर कभी एक स्वतंत्र रियासत हुआ करता था, जिसे 1891 में अंग्रेजों ने अपने अधिकार में ले लिया था. इसके बाद 15 अगस्त 1947 को […]

आज का राशिफल 21 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए संकष्टी चतुर्थी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)   आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)   आज का दिन अच्छा है, परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार आदि में सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल का […]

जितिया व्रत कब है 24 या 25 सितंबर, जानें डेट और शुभ मुहूर्त, माताएं संतान की दीर्घायु के लिए करती हैं व्रत

जीवित्पुत्रिका व्रत यानी कि जितिया व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्‍व माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं। यह व्रत बहुत ही कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। महिलाएं बिना अन्‍न जल ग्रहण किए इस व्रत को करती हैं और अपनी संतान के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और सफलता की कामना करती हैं। इस साल यह व्रत महिलाएं 25 सितंबर दिन बुधवार को करेंगी। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करके भगवान जीमूतवाहन की विधिपूर्वक पूजा करती हैं। आइए आपको बताते हैं जितिया व्रत का महत्‍व, पूजाविधि, शुभ मुहूर्त और व्रत को रखने के लाभ। जितिया व्रत की तिथि कब से कब […]

आज का पंचांग 21 सितंबर : आज संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 30, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 06, रबि-उल्लावल 17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि सायं 06 बजकर 14 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन प्रातः 06 बजकर 09 मिनट तक मेष […]

Breaking : लोहारीडीह हिंसा मामले में सीएम साय ने लिए एक्शन, हटाए गए कलेक्टर और एसपी

रायपुर। कवर्धा जिले के लोहारीडीह हिंसा मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर-एसपी को हटा दिया है. कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वहीं कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है. यहां यह उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. मुख्यमंत्री विष्ण देव साय ने कवर्धा जिले के ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के उपरांत घटित […]

बिजली विभाग की अजब कहानी: 7 साल बाद पुराना बकाया भेजा, उपभोक्ता भी हैरान

गरियाबंद। अगर आप अपने पुराने बिल और रसीदों को संभाल कर नहीं रखते, तो आप भी बिजली विभाग की लापरवाही का शिकार हो सकते हैं। गरियाबंद नगर के हेमचंद देवांगन के साथ जो हुआ, वह किसी कॉमेडी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। बिजली विभाग ने 7 साल पुरानी बकाया राशि का नोटिस देवांगन को भेजा, और राशि भी मामूली नहीं, पूरे 22,404 रुपये। हेमचंद के घर जब यह नोटिस पहुंचा तो घरवाले चौंक गए—7 साल पहले कनेक्शन था भी कहाँ? और बकाया बिल क्यों आया? इतना ही नहीं, नोटिस लोक अदालत के नाम पर भेजा गया, जिससे मामला और गंभीर दिखने लगा। नोटिस में बताया गया कि 21 सितंबर को […]

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नहीं दिया समर्थन, जानें क्या कहा -प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने

रायपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कांग्रेस के 21 सितंबर के छत्तीसगढ़ बंद को समर्थन नहीं दिया है। चेंबर अध्यक्ष ने कहा है कि इतने अल्प समय में कार्यकारिणी की बैठक बुलाना संभव नहीं है। प्राइवेट स्कूल एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आंदोलन में बसें संचालित करने वाले स्कूल आमतौर पर बंद रहते हैं। लेकिन सुरक्षा को ध्यान में देखते हुए निजी स्कूल संचालक अपना निर्णय ले सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि 21 सितम्बर को प्रस्तावित बंद को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का 19 सितंबर का पत्र 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे […]

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में उद्यमिता प्रोत्साहन पर हुआ व्याख्यान

रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय,रायपुर में वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2024 को उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु “स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत” विषय पर अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख वक्ता आदरणीय श्री जगदीश पटेल (प्रान्त समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान, छत्तीसगढ़) ने विषय संबंधी रोचक और ज्ञानवर्धक विचार प्रस्तुत किये | उन्होंने भारत को दो परिदृश्य में समझाया पहले जब हम स्वतंत्र हुए थे तो भारत की स्थिति क्या थी एवं वर्तमान में भारत किस स्थिति पर है ? पहले परिदृश्य में उन्होंने भारत को वैभवशाली,समृद्धिशाली बताया क्योंकि तत्कालिक समय में मूल अवधारणा “उत्तम खेती, मध्यम व्यवसाय […]

नकली इनकम टैक्स अफसर बनकर व्यापारी से लूट करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। सिटी मॉल में नकली इनकम टैक्स अफसर बनकर सिटी मॉल के ब्यापारी को लूटने वाले अफसर गिरफ्तार हो गए है। टीम के 4 लोगो को साइबर सेल की टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि अक्षय कुमार की फ़िल्म की तर्ज पर कोरबा में एक नकली इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी करते हुए सिटी सेंटर में संचालित कपड़ा कारोबारी से टैक्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला को रफा दफा करने झांसा में लेकर ढाई लाख की ठगी कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर की टीम ने घेराबंदी कर 4 लोगो को धर दबोचा है। […]