Bomb Threats: बम की झूठी धमकी देने वालों की अब खैर नहीं, केंद्र सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम
दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाने पर विचार कर रही है जो बम की झूठी धमकी देते हैं। विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा के बीच दो उड़ानों का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि इन फर्जी खतरों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, कानून प्रवर्तन शाखाओं और खुफिया ब्यूरो से सहायता लेने के अलावा केंद्र सरकार दो नागरिक विमानन कानूनों में संशोधन करने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन घटनाओं को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, खुफिया ब्यूरो […]



