गैंगस्टर अमन साहू लड़ेगा झारखंड विधानसभा चुनाव, वकील ने आवेदन पर करवाए हस्ताक्षर ,28 अक्टूबर तक बढ़ी रिमांड
रायपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद गैंगस्टर अमन साहू बरखा विधानसभा सीट से लड़ेगा. झारखंड से आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर साव का हस्ताक्षर कराए हैं. अमन साहू को झारखंड हाईकोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन भी लगाया गया है. इसकी पुष्टि बचाव पक्ष के वकील हेमंत सिकरवार ने की है. बता दें कि अमन साहू झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है और वर्तमान में रायपुर जेल में बंद है. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. हाल ही में झारखंड एटीएस ने उसके लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों का खुलासा किया है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता […]



