Breaking कैबिनेट बैठक के निर्णय : 14 नवंबर से होगी धान खरीदी, दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक में बड़े फैसले लिए गए. 14 नवंबर से धान खरीदी का फैसला लिया गया. इसके साथ दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के अनुकम्पा हेतु पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का भी फैसला लिया गया. खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया. मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. राज्य में धान […]



