Shapath Grahan LIVE: उमर अब्दुल्ला की ‘ताजपोशी’, जम्मू-कश्मीर सरकार में पांच मंत्रियों ने ली शपथ; सुरिंदर चौधरी बने डिप्टी सीएम
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहली सरकार का आज शपथ ग्रहण है। उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उमर अब्दुल्ला और अन्य मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शपथ दिलाई। उमर अब्दुल्ला के साथ 5 मंत्रियों ने शपथ ली। सुरिंदर चौधरी जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं सकीना इट्टु, सतीश शर्मा, जावेद अहमद, डार जावेद राणा ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव कराए गए थे। जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुए थे जबकि 8 अक्टूबर को नतीजे आए थे। शपथ लेने से […]



