कब है शरद पूर्णिमा, 16 या 17 अक्टूबर? खीर रखने के समय रहेगा भद्रा और रोग पंचक, जानें मुहूर्त
शरद पूर्णिमा का पावन पर्व कब है? इस साल शरद पूर्णिमा की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति है. शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को है या फिर 17 अक्टूबर को? व्रत, त्योहार आदि के लिए उदयातिथि की मान्यता है. शरद पूर्णिमा के लिए अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का होना जरूरी होता है. शरद पूर्णिमा को पवित्र नदी में स्नान करने और उसके बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में खीर रखते हैं. माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात आसमान से अमृत की बूंदें गिरती हैं, जिससे वह खीर औषधिय गुणों वाला हो जाता […]



