Bahraich Wolf Attack: ऑपरेशन भेड़िया के वन टीम ने तेज की कांबिंग, बहराइच को वन्य जीव आपदा क्षेत्र किया घोषित
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में खूंखार भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। भेड़िए पहले रात में मासूमों को अपना शिकार बनाते थे, लेकिन अब भेड़ियों ने दिन में भी गांव में आने लगे है। गांव वाले के मुताबिक, लोग रात को पहरा देकर सुबह आराम कर रहे थे। लगभग छह बजे कुछ लोगों ने गांव में भेड़िया को आते देखा और शोर मचाया। लोगों की आवाज सुनकर भेड़िया भाग निकला। वन विभाग भी भेड़ियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विभाग ने अब ऑपरेशन भेड़िया के लिए कवायद तेज कर दी है। बहराइच को वन्य जीव आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। विशेषज्ञों की […]



