Baba Siddique Murder: सदमे में बॉलीवुड, सलमान खान ने कैंसिल की बिग बॉस की शूटिंग; जीशान सिद्दीकी से मिले
मुंबई। राकांपा के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर मिलने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग रद कर दी और वह रात में ही लीलावती अस्पताल पहुंच गए। सलमान खान के अलावा सीएम शिंदे, अजित पवार और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। बाबा सिद्दीकी का मुंबई की राजनीति से लेकर बॉलीवुड में दबदबा रहता था। उनकी इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा रहता था। इफ्तार पार्टी के लिए थे मशहूर बाबा सिद्दीकी मुंबई के सिने जगत में भी काफी […]



