Star Health insurance के 3 करोड़ कस्टमर्स का डाटा लीक, हैक करने वालों ने 68000 डॉलर की फिरौती मांगी
दिल्ली। बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ साइबर अटैक और हैकिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दरअसल, स्टार हेल्थ के 3 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स की डिटेल्स चोरी हो गई है। कंपनी ने खुलासा किया कि एक बड़े साइबर अटैक में कस्टमर्स का डेटा लीक होने के बाद उसे 68,000 डॉलर (लगभग 57 लाख रुपये) की फिरौती की धमकी दी गई। लीक हुए डेटा में कस्टमर्स की स्वास्थ्य संबंधी निजी जानकारी, टैक्स विवरण और मेडिकल क्लेम दस्तावेज़ शामिल हैं। इस डेटा को लीक करने के लिए हैकर ने टेलीग्राम चैटबॉट और एक वेबसाइट का सहारा लिया। 20 सितंबर को इस मामले की पहली जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई थी। […]



