गणपति धाम के नाम से जाना जाएगा सरगुजा का ऑक्सीजन पार्क

रायपुर।सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ (हाथी पखना) में स्थित ऑक्सीजन पार्क को पहले वृक्ष मित्र स्व. ओ.पी. अग्रवाल के नाम से जाना जाता था। सरगुजा के कलेक्टर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र के माध्यम से इसका नाम गणपति धाम के नाम पर रखने की अनुशंसा की थी। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर अपनी सहमति भी दी है। इस आशय का आदेश आज यहां वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है। सरगुजा स्थित इस ऑक्सीजन पार्क को अब ‘‘गणपति धाम’’ के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने यह शर्त […]

अग्निवीर थल सेना में चयनित युवाओं का आज होगा सम्मान

० उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अग्निवीरों का करेंगे सम्मान रायपुर।भारतीय थल सेना अग्निवीर के रूप में छत्तीसगढ़ के 1304 युवाओं का चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए कड़ी मेहनत की, लिखित और शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण की, अब वे देश की सेवा कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने जा रहे हैं। वर्ष 2022 में प्रदेश के 434 युवाओं का और वर्ष 2023 में 870 युवाओं का चयन अग्निवीर थल सेना के लिए हुआ है। प्रदेश के इन सभी चयनित अग्निवीर युवाओं के सम्मान में राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 14 मार्च को सुबह 9 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जा […]

आयुर्वेद पूरे विश्व को हमारी देन, इससे तन और मन दोनों होते हैं स्वस्थ: बृजमोहन अग्रवाल

० शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ आयुर्वेदा का किया लोकार्पण रायपुर।शिक्षा पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ आयुर्वेदा एवं रुद्राक्ष वेलनेस रिसोर्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से रायगढ़ में अब आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति की चिकित्सा सुविधाएं लोगों को मिलेगी। ऐसा वेलनेस सेंटर बड़े शहरों में देखने को मिलता है अब यह रायगढ़ में खुला है तो इसका लाभ यहां के साथ आस-पास के लोगों को मिलेगा। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति हमारे देश द्वारा पूरे विश्व को दी गई एक अनुपम सौगात […]

प्रधानमंत्री ने (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का वर्चुअल शुभारंभ किया

० लाभ पहुंचता देखकर मैं भावुक हो जाता हूं क्योंकि मैं उनसे अलग नहीं हूं और आप ही मेरा परिवार हैं’: नरेन्द्र मोदी ० समाज के हर वर्ग का सहारा बनकर राष्ट्रीय विकास की रूपरेखा निर्धारण, संकल्पित व साहसिक नीतियों से ही संभव:केदार कश्यप रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोज़गार आधार जनकल्याण (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही देश के वंचित वर्गों के एक लाख उद्यमियों का ऋण सहायता स्वीकृत किया। शहीद स्मारक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मान किया गया। साथ ही अंत्योदय स्वरोजगार योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को ऋण राशि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि […]

आज का राशिफल 14 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मीन संक्रांति का दिन

राशिफल के अनुसार, आज यानी 14 मार्च 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज के दिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल। मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वृषभ […]

आज का पंचांग 14 मार्च : आज मीन संक्रांति, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 24, शक संवत 1945, फाल्गुन शुक्ल, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 01, रमजान 03, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पंचमी तिथि रात्रि 11 बजकर 27 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र सायं 04 बजकर 56 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग रात्रि 10 बजे तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 40 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के पूरे हुए तीन माह,विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई

० मंत्रिगणों के साथ ही आम लोगों ने मिलकर दी बधाई और शुभकामनाएं ० इतने कम समय में मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए जताया आभार रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार को आज तीन महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ ही मंत्रिगणों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय भी लोगों से आत्मीयता से मिले, उनका अभिवादन स्वीकारा और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए शासन-प्रशासन के सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रहीं। राजधानी […]

CG Transfer: कई जिलों के बदले गए डीईओ, बीईओ, प्राचार्यों को भी किया इधर से उधर, देखें आदेश

रायपुर। राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कई जिलों के डीईओ, बीईओ व प्रचार्यों काे इधर से उधर किया गया है.

तीन माह में विष्णु देव सरकार अलोकप्रिय हो गयी है – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि तीन महीनों में ही भाजपा की विष्णु देव सरकार अलोकप्रिय हो गयी। सरकार जनता के हित में एक भी निर्णय नहीं ले पाई। सरकार में बैठे हुये लोग सरकारी धौंस दिखा कर भयादोहन में लगे है। जनता परेशान है। कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी। जनकल्याणकारी योजनायें दम तोड़ चुकी है। ऽ रिमोट कंट्रोल सरकार है विष्णुदेव सरकार। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गयी है। सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिये जा रहे है। ऽ महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की […]

Transfer Breaking: ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों को मिली पोस्टिंग,देखिए किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर।राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की नवीन पद स्थापना आदेश जारी किया है.