राज्यसभा चुनाव: फूलोदेवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन , कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे. \ बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, इनमें से एक फूलोदेवी नेताम और दूसरा केटीएस तुलसी की है, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. सीट हो रही सीट के लिए कराए जा रहे चुनाव में कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर से रिपीट किया है.

भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, बृजमोहन अग्रवाल और ललित जैसिंघ ने दी बधाई

धमतरी। आज Lakshmi Verma ने Bharatiya Janata Party की ओर से Rajya Sabha के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर Brijmohan Agrawal और भाजपा जिला उपाध्यक्ष Lalit Jaisingh ने उन्हें बधाई देते हुए जीत की शुभकामनाएं दीं। भाजपा हाईकमान ने मंथन के बाद सात नामों के पैनल में से तीन नामों को अंतिम रूप दिया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, Narayan Chandel और Krishnamurti Bandhi शामिल थे। इसके बाद पार्टी ने लगभग 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में काम कर रहीं लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया। भाजपा संगठन में लंबे समय से यह चर्चा थी कि इस बार राज्यसभा के लिए संगठनात्मक संतुलन, सामाजिक समीकरण और […]

रिठाला मेट्रो के पास भीषण आग: 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, एक युवती की दर्दनाक मौत

दिल्ली। दिल्ली में Rithala Metro Station के पास बुधवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग झुग्गी बस्ती में लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग की सूचना मिलते ही Delhi Fire Service और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए 20 से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आग लगने के बाद से एक लड़की लापता […]

बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन! नीतीश कुमार ने किया बड़ा एलान – अब राज्यसभा जाना चाहते हैं…

पटना। Nitish Kumar ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट कर साफ कर दिया कि वे इस बार Rajya Sabha के चुनाव में जाना चाहते हैं। उनके इस बयान के बाद Bihar में नई सरकार बनने की चर्चा तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर भरोसा जताया है और उसी विश्वास के बल पर उन्होंने राज्य की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से बिहार आज विकास और सम्मान के नए मुकाम पर पहुंचा है। उन्होंने यह भी […]

आबकारी घोटाला मामला: अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से जमानत

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाला मामले में लंबे समय से जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी Anil Tuteja और कारोबारी Anwar Dhebar को Chhattisgarh High Court से जमानत मिल गई है। जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने यह आदेश जारी किया। मामले में एडवोकेट हर्षवर्धन परगनिहा और शशांक मिश्रा ने आरोपियों की ओर से पैरवी की। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 3200 करोड़ रुपये के कथित आबकारी घोटाले का खुलासा Enforcement Directorate (ईडी) ने किया था। जांच एजेंसी के अनुसार शराब नीति में बदलाव, नकली होलोग्राम के इस्तेमाल और कथित सिंडिकेट के जरिए बड़े पैमाने पर राजस्व हानि पहुंचाई गई। आरोप है […]

संसद की विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ को मिला गौरव

  रायपुर/नई दिल्ली,। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता Brijmohan Agrawal को संसद की महत्वपूर्ण विशेषाधिकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संसदीय परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका का प्रमाण मानी जा रही है। समिति के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Ravi Shankar Prasad को दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में समिति संसद की गरिमा और सदस्यों के विशेषाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। संसद की विशेषाधिकार समिति का मुख्य कार्य लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को प्राप्त विशेषाधिकारों की सुरक्षा करना है। यदि किसी सदस्य के […]

राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में सस्पेंस, स्थानीय या बाहरी चेहरे पर टिकी निगाहें

  रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हैं, लेकिन पार्टी की ओर से अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि Bhupesh Baghel राज्यसभा जा सकते हैं, मगर उन्होंने स्वयं इन अटकलों को खारिज कर दिया। इसके बाद संभावित दावेदारों की सूची में कई नाम सामने आए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वहीं, पूर्व मंत्री Amarjeet Bhagat के बारे में भी चर्चा है कि वे दिल्ली में सक्रिय हैं। इसके अलावा Mohan Markam और Shiv Dahariya के नाम भी सियासी गलियारों में […]

ग्राम गिरसा में शराबबंदी हेतु ‘जय भवानी समिति’ का गठन

  सरायपाली। ग्राम गिरसा में बढ़ती शराबखोरी और उससे उपज रही सामाजिक समस्याओं के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर बड़ा कदम उठाया है। गांव में शराब बनाने , बेचने , और शराब पीकर बदमाशी करने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है ।सोमवार को आयोजित ग्राम बैठक में महिलाओं और युवाओं ने संभाली मुहिम की कमान, नशामुक्त गाँव का लिया संकल्प जिसमें सर्वसम्मति से ‘जय भवानी समिति’ का गठन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य गाँव में शराबबंदी लागू कर नशामुक्त वातावरण तैयार करना है। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति रही। गांव वालों ने कहा कि शराब के कारण परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही […]

CG Breaking : छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा भाजपा की उम्मीदवार घोषित

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है।इस घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और अब नामांकन व चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। भाजपा ने कई राज्यों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है. पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही […]

“रिफॉर्म–ट्रांसफॉर्म–परफॉर्म–इन्फॉर्म से कोल इंडिया नई ऊँचाइयों पर पहुँचेगी” – ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीवीओ कोल इंडिया

  बिलासपुर। ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोल इंडिया लिमिटेड ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होने मुख्यालय स्थित ऑडीटोरियम में मिशन CIL@2026 विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया। अपने मुख्य वक्तव्य में श्री त्रिपाठी ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सूचना साझाकरण की संस्कृति ही किसी भी संगठन को स्थायी सफलता की ओर ले जाती है। उन्होंने कार्यस्थल पर ईमानदारी और इंटेग्रिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटेग्रिटी प्रतिज्ञा दिलाई। उनके संबोधन का केंद्रीय संदेश था— “रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म और इन्फॉर्म के माध्यम से हम कोल इंडिया को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। […]