हाथी के हमले में महुआ बिनने गए ग्रामीण की मौत, वन विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग

मनेन्द्रगढ़। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और गंभीर घटना सामने आई है। जंगल में महुआ बिनने गए दंपति का जंगली हाथी से सामना हो गया। महिला किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी खोहरा बीट के जंगल में महुआ बिनने गए थे। इसी दौरान अचानक एक हाथी ने हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

मणिपुर में तड़के लगा 5.2 तीव्रता का भूकंप का झटका , जापान में सुनामी की चेतावनी

दिल्ली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार मंगलवार तड़के मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं जापान में आए तेज भूकंप के बाद समुद्र में ऊंची लहरें उठीं और तटीय इलाकों में सुनामी का असर देखा गया। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मणिपुर में सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी NCS के मुताबिक, सुबह 5:59 बजे कामजोंग जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 62 किलोमीटर की गहराई पर था। अचानक आए झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी प्रकार के […]

रायपुर में भीषण गर्मी : बिलासपुर में पारा 44 डिग्री पार, आज अंधड़ और बारिश की संभावना

रायपुर। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का असर जारी है। दिन के साथ-साथ रात में भी उष्ण लहर लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को रायपुर में तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस होने लगा था और दोपहर तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। पिछले दस वर्षों में रायपुर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, हालांकि इस साल अभी तक […]

शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त

० अगले एक वर्ष में पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के निर्देश, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ाई बरतने को कहा ० उप मुख्यमंत्री साव ने दिनभर चली बैठक में नगर निगमों और नगरपालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की ० 31 मई तक सभी नगर निगमों में बड़े नाला-नालियों और ड्रेनेज की सफाई के निर्देश, बरसात में जल भराव रोकने जरूरी कदम उठाने कहा ० धमतरी में पेयजल योजना में लेटलतीफी पर कार्यपालन अभियंता को निलंबित करने कहा, ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी रायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर […]

आज का राशिफल 21 अप्रैल : मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को अनुशासन और रचनात्मकता का फायदा मिलेगा, जाने अपना भविष्यफल

मेष राशि: मानसिक बदलावों से तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे आज दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके तीसरे भाव को सक्रिय कर देंगे, जिससे आपके साहस और बातचीत की कला में गजब का निखार आएगा। देखा जाए तो प्रथम भाव में उच्च के सूर्यदेव आपका आत्मविश्वास ऊंचा रखेंगे, लेकिन बारहवें भाव में नीच के बुधदेव और मंगल-शनि की युति मानसिक चिंताएं बढ़ा सकती है। फिजूलखर्ची से बचना आज बहुत जरूरी है। शुक्रदेव आपके धन भाव को मजबूती दे रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। करियर के मामले में किसी भी शॉर्टकट से बचें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। शाम का समय पार्टनर के साथ खुलकर बात करने के लिए […]

आज का पंचांग 21 अप्रैल : आज वैशाख पंचमी तिथि, जानें राहुकाल का समय

अंग्रेजी तारीख 21 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक। पंचमी तिथि रात्रि 01 बजकर 19 मिनट (22 अप्रैल) तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। बव करण दोपहर 02 बजकर 44 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दोपहर 01:00 बजे तक वृषभ राशि पर उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: शुक्ल पंचमी रात्रि 01:19 बजे (22 अप्रैल) तक, फिर षष्ठी योग: शोभन दोपहर 12:31 बजे तक, फिर अतिगण्ड करण: बव […]

रायपुर में महिला आरक्षण बिल पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने निकाली जनआक्रोश रैली

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकली जनआक्रोश रैली बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने इस दौरान महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखे आरोप लगाए। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी […]

जशपुर: नारायणपुर में विमान क्रैश की खबर अफवाह निकली, जंगल में लगी आग से फैला भ्रम

  जशपुर। जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर विमान क्रैश होने की सूचना फैल गई, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया है। जानकारी के अनुसार, इलाके में धुआं उठता देखा गया था, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और विमान दुर्घटना की आशंका जताई जाने लगी। हालांकि मौके पर पहुंचे कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वहां किसी भी प्रकार का विमान क्रैश नहीं हुआ है। प्रशासन ने बताया कि जंगल में सूखे पत्तों में लगी आग के कारण धुआं उठ रहा था, जिससे भ्रम की स्थिति बनी। […]

बालोतरा: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप,कल पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

बालोतरा (राजस्थान). पचपदरा रिफाइनरी परिसर में सोमवार को अचानक एक प्रोसेसिंग यूनिट में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब रिफाइनरी का उद्घाटन अगले ही दिन यानी 21 अप्रैल को प्रस्तावित है। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और रिफाइनरी प्रबंधन तुरंत सक्रिय हो गए और मौके पर स्थिति को संभालने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। प्रोसेसिंग यूनिट में लगी आग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक प्रोसेसिंग यूनिट में लगी है। घटना के बाद परिसर में दहशत और हलचल का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं […]

कोरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: दो अर्टिगा कारों की भिड़ंत में 1 की मौत, 6 घायल

  कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो अर्टिगा कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पांच लोगों का इलाज जारी है। वहीं एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक अर्टिगा पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के CMHO […]