छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में, राजधानी में 8 डिग्री तक लुढ़का पारा, कई इलाकों में कोहरा छाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है । अंबिकापुर समेत कई इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को सुबह 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई है। बात करें पेंड्रा की तो पेंड्रा और अमरकंटक इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड […]

कोरिया में भीषण ठंड और शीतलहर की मार के चलते 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

कोरिया। कोरिया जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में लागू रहेगा। हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व निर्धारित समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण छोटे […]

आज का राशिफल 7 जनवरी :आज लक्ष्मी नारायण योग बना रहा शुभ लाभ का संयोग, वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातक पाएंगे खूब लाभ

मेष राशि,लाभ और सुख पाएंगे आज का दिन मेष राशि के जातकों के मंगलकारी रहने वाला है। राशि में विराजमान चंद्रमा आपको लाभ और सुख दिलाएंगे। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में आपको आज प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज मेष राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। वृषभ राशि,बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन […]

आज का पंचांग 7 जनवरी : आज माघ कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति पौष 18, शक संवत 1947, माघ कृष्ण, पंचमी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 24, रज्जब 17, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 जनवरी 2026 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 05 बजकर 51 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग सायंकाल 06 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। कौलव करण सायं 06 बजकर 34 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। गंडमूल 11 बजकर 57 मिनट तक। चन्द्रमा दिन रात […]

5 लाख की इनामी नक्सली भूमिका ने धमतरी में किया सरेंडर, कई घटनाओं में थी शामिल

धमतरी। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय 5 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी ने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार कमक्ष आत्मसमर्पण किया है। वह नगरी एरिया कमेटी की सदस्य और गोबरा एलओएस कमांडर के रूप में कार्यरत थी। छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमावर्ती इलाकों में संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती थी। आत्मसमर्पण के बाद शासन की नीति के अनुरूप भूमिका को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं पुनर्वास का लाभ भी दिया जाएगा। मूलतः ग्राम पुसनार, थाना गंगालूर जिला बीजापुर की रहने वाली 37 वर्षीय भूमिका पर शासन ने पांच लाख […]

‘नागरिकता से पहले वोट’ केस मामले में सोनिया गांधी को कोर्ट से मिली मोहलत, 7 फरवरी का मिला समय

  दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए 7 फरवरी तक का समय दिया है। यह याचिका एक मजिस्ट्रेट के उस आदेश को चुनौती देती है जिसमें 1983 में भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से तीन साल पहले उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के आरोप की जांच करने से इनकार कर दिया गया था। यह मामला 9 दिसंबर को न्यायाधीश गोगाने द्वारा सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करने के बाद सामने आया था, जिसमें उनसे जवाब मांगा गया था। मंगलवार को जब मामले की सुनवाई हुई, तो सोनिया गांधी के वकील ने जवाब दाखिल […]

रेरा का सख्त रुख : स्वीकृत ले-आउट से विचलन पर “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने रायपुर स्थित “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर के विरुद्ध कड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के अंतर्गत 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि परियोजना में विकास कार्य नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग– T&CP) द्वारा स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप नहीं किया गया। स्वीकृत ले-आउट से हटकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण किया गया, जो रेरा अधिनियम की धारा 14(1) का स्पष्ट उल्लंघन है। उक्त धारा के अनुसार, किसी भी रियल एस्टेट परियोजना का विकास सक्षम प्राधिकरणों द्वारा अनुमोदित रेखांकन, ले-आउट […]

बिलासपुर के मोपका में बड़ी घटना, बिजली सब स्टेशन में भीषण आग लगी

  बिलासपुर। मोपका स्थित बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई है। आग लगते ही सब स्टेशन से काले धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं एहतियातन आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित की गई है। संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर […]

Basant Panchami : बसंत पंचमी सरस्वती पूजा कब है? बना है यह शुभ संयोग, जानें पूजा का मुहूर्त

  बसंत पंचमी की तिथि का बेहद खास महत्व होता है, जो ज्ञान और कला की देवी को समर्पित है। इस दिन सरस्वती माता की पूजा करने का विधान है। वहीं, इस बार बसंत पंचमी बेहद खास रहने वाली है क्योंकि, इस दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होगा। साथ ही, चंद्रमा से चतुर्थ भाव में गुरु रहेंगे। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन बेहद शुभ संयोग बन रहा है। यह तिथि छात्रों के लिए भी उत्तम संयोग बना रही है। इस त्योहार के साथ ही बसंत ऋतु का आगमन भी माना जाता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि बसंत पंचमी सरस्वती पूजा कब है, शुभ […]

ईरान में एक हफ्ते से भड़की हिंसा से बेकाबू हुए हालात, अब तक 35 की मौत; हिरासत में 1200 लोग

नई दिल्ली। ईरान में पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंसक प्रदर्शन में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालातों पर काबू पाने के लिए ईरान सरकार ने 1200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। अमेरिका आधारित मानवाधिकार समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी हिंसा में 29 प्रदर्शनकारी समेत 4 बच्चों, 2 सुरक्षाबलों की मौत हो चुकी है। ईरान के 31 में से 27 राज्य हिंसा की चपेट में हैं। पूरे ईरान में 250 से ज्यादा जगहों पर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। ईरान […]