दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर: 200 सूअरों की मौत, 150 को मारकर दफनाया, फार्म सील

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का खतरनाक प्रकोप सामने आया है। जिले के नारधा-मुड़पार गांव स्थित एक सूअर फार्म में इस वायरस के चलते 200 से अधिक सूअरों की मौत हो गई। संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बचे करीब 150 सूअरों को इंजेक्शन देकर मार दिया और सभी को वैज्ञानिक तरीके से दफना दिया। जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को फार्म के सूअरों के सैंपल लिए गए थे। इसके बाद 1 अप्रैल से लगातार सूअरों की मौत शुरू हो गई और 6 अप्रैल तक अधिकांश सूअर मर चुके थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पशुपालन विभाग की टीम पीपीई […]

छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून पर राज्यपाल ने किए हस्ताक्षर ,धर्मांतरण पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू हो गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने धर्मांतरण रोकने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद अब प्रदेश में अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कानून के तहत अवैध धर्मांतरण कराने पर 7 से 10 साल की जेल और कम से कम 5 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। यदि पीड़ित नाबालिग, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित है, तो सजा 10 से 20 साल जेल और कम से कम 10 लाख रुपये जुर्माने तक बढ़ सकती है। सामूहिक धर्मांतरण की स्थिति में सजा और भी कठोर होगी, जिसमें 10 […]

बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

० बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस ० पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया […]

भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन हॉल में आग, सात मजदूर घायल,मचा हड़कंप

  भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस-2 टरबाइन हॉल में सुबह करीब दस बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आग के कारण सात श्रमिक घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही प्लांट में तैनात आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग टरबाइन में ब्लास्ट के बाद फैल गई। कई कर्मचारी अपनी जान बचाकर पीछे के रास्ते से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कुछ की चपेट में आ गए। आग लगने से पीबीएस-2 में बिछाई गई केबल और वायर जलकर खाक हो गई। घायलों को […]

पाकिस्तान में ऊर्जा बचाने के लिए बाजार और मॉल पर समय सीमा लागू, शहबाज़ शरीफ का एलान

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान की सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि देश भर के बाजार और शॉपिंग मॉल सिंध प्रांत को छोड़कर रात 8 बजे तक बंद रहेंगे। यह कदम ऊर्जा बचाने और बिजली संकट से निपटने के लिए उठाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, यह फैसला प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। खैबर पख्तूनख्वा (KP) के डिविजनल मुख्यालयों में बाजार रात 9 बजे तक खुलेंगे, जबकि सिंध प्रांत के बाजारों के खुलने और बंद होने के समय को लेकर अभी सरकार और स्थानीय प्रशासन के बीच बातचीत जारी है। बेकरी, रेस्टोरेंट, तंदूर और खाने-पीने की दुकानें रात 10 बजे तक खुली […]

पत्रकारों के स्वास्थ्य पर जोर: “सेहत से समृद्धि” कार्यक्रम में संतुलित जीवनशैली का संदेश, सम्मानित भी हुए वरिष्ठ

रायपुर। रायपुर के होटल आदित्य में हेरिटेज इंडिया मारुति फाउंडेशन द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित “सेहत से समृद्धि” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य व्यस्त और तनावपूर्ण पत्रकारिता जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता असीम सहगल ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज की सच्चाई को सामने लाते हैं, लेकिन अक्सर अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। आयोजक मेघा तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को मानसिक और शारीरिक रूप […]

बिलासपुर में हाईटेक सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: कार बनी चलता-फिरता अड्डा, 17 लाख की संपत्ति जब्त

  बिलासपुर। बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का एक हाईटेक मामला सामने आया है, जहां आरोपी पुलिस से बचने के लिए कार को ही चलता-फिरता सट्टा अड्डा बनाकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों पर दांव लगा रहे थे। सिरगिट्टी पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया। ऐसे करते थे सट्टा संचालन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहते थे और एक सफेद क्रेटा कार में बैठकर मोबाइल फोन के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टा चलाते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना के बाद पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में गुम्बर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर तीनों को रंगे हाथ […]

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 11 से 27 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बदलाव

  रायपुर। अगर आप रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे द्वारा बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य किए जाने के चलते 11 से 27 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द और प्रभावित रहेंगी। पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें रेलवे के अनुसार, इस अवधि में 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: बिलासपुर–रायगढ़ MEMU गेवरा रोड–रायपुर MEMU कोरबा–रायपुर पैसेंजर रायपुर–गेवरा रोड पैसेंजर रायपुर–कोरबा पैसेंजर बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर अलग-अलग तारीखों में रद्द ट्रेनें बिलासपुर–कोरबा MEMU: 16 से 27 अप्रैल तक रद्द बिलासपुर–रायगढ़ MEMU: 15 से 26 अप्रैल तक रद्द आंशिक बदलाव गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर: 16 से […]

Accident : शादी से लौटते वक्त बड़ा हादसा, पिकअप पलटी, 2 ग्रामीणों की मौत, 37 घायल

  जगदलपुर। जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सिरिसगुड़ा गांव के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ढाबामारी के पास पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को तुरंत लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच […]

कफ सिरप मामला : 39 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 45 करोड़ की संपत्ति जब्त, मुख्य आरोपी शुभम पर कुर्की की तैयारी

  वाराणसी। वाराणसी में कफ सिरप तस्करी के बड़े मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 39 हजार पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में पेश की है। इस मामले में अब तक 30 आरोपियों की लगभग 45 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। वहीं, गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल अभी फरार है और उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह मामला 15 नवंबर 2025 को दर्ज हुआ था, जिसकी जांच करीब 142 दिनों तक चली। औषधि निरीक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुभम जायसवाल, उसके पिता और अन्य साथियों सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच […]