मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में चल रही विकास योजनाओं, विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल एवं पोषण सुधार के प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इन क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इन योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बर्नार्ड लिंच को बेल मेटल निर्मित धातु की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, […]

छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी के सालियाटोली में आयोजित भव्य संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय उपस्थित थीं।मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और चरित्र का उल्लेख करते हुए उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पावन अवसर पर व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापूजी को सादर नमन करते हुए कहा कि आज कुनकुरी की यह पावन धरा धन्य हो गई है। उन्होंने कहा कि सालियाटोली का यह स्टेडियम श्रीराम कथा के रसपान से साक्षात श्रीराम का धाम बन गया है और […]

महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी,महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी

  ० 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए ० हितग्राही महिलाओं को अब तक 16,240 करोड़ की मदद रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि आज जारी की गई। इसके जारी होते ही हितग्राही महिलाओं के मोबाईल में खुशियों के नोटिफिकेशन की घंटी बज उठी। इस योजना के तहत राज्य की 68 लाख 48 हजार 899 महिलाओं को 641 करोड़ 62 लाख 92 हजार रूपए उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। लाभान्वित हितग्राहियों में 7773 महिलाएं नियद नेल्लानार के योजना के […]

आज का राशिफल 7 अप्रैल : मिथुन और मकर राशि के जातक आर्थिक मामलो को बेहतर संभालेंगे, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि : अटके काम को पूरा करने के लिए अच्छा दिन है आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि में आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके मन में चल रही उथल-पुथल और जीवन के बड़े बदलावों की ओर इशारा कर रहे हैं। देखा जाए तो, बारहवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव की युति के कारण आपकी ऊर्जा आज थोड़ी अंदरूनी शांति की तलाश में रहेगी। आपको अपनी पुरानी चिंताओं और भविष्य की प्लानिंग के बीच एक सटीक बैलेंस बनाना होगा। शुक्रदेव आपकी अपनी राशि में विराजमान हैं, जो न केवल आपके आकर्षण को बढ़ाएंगे बल्कि किसी भी तरह की मानसिक उदासी से लड़ने में आपकी मदद करेंगे। प्रेम […]

आज का पंचांग 7 अप्रैल : आज वैशाख कृष्ण पंचमी तिथि, जानें सभी शुभ और अशुभ मुहूर्त की तारीख

7 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख कृष्ण पंचमी तिथि का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और व्यतिपात योग भी रहेगा। सूर्य उत्तरायण और वसंत ऋतु का प्रभाव रहेगा। जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। अंग्रेजी तारीख 7 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 04 बजकर 34 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 54 मिनट (8 अप्रैल) तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग सायं 04 बजकर 17 मिनट तक उपरांत वरियान योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 34 मिनट तक उपरांत […]

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव नामंजूर, 193 सांसदों का समर्थन बेअसर

  दिल्ली ।ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा लाया गया महाभियोग प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। लोकसभा और राज्यसभा के कुल 193 सांसदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसे प्रारंभिक स्तर पर ही स्वीकार नहीं किया गया। यह प्रस्ताव 12 मार्च 2026 को राज्यसभा सभापति को सौंपा गया था, जिसमें राज्यसभा के 63 सांसद शामिल थे। इसके साथ ही लोकसभा के 130 सांसदों ने भी अपना समर्थन दिया था। विपक्ष का उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाना था। हालांकि, लोकसभा सचिवालय और राज्यसभा चेयरमैन ने इस प्रस्ताव को नियमों के अनुरूप न मानते हुए खारिज कर दिया। इसके कारण यह […]

7 अप्रैल को श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रायपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 7 अप्रैल 2026 को “सेहत का उत्सव” के तहत एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें शहर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे।शिविर में निम्न विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।  प्रो. डॉ. संदीप चंद्राकर – जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी,डॉ. संजीव गुप्ता – न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन,डॉ. निमेष नेभानी – ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन,डॉ. चंद्रकांत उसेंडी – इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट,डॉ. वर्षा विश्वनाथ – रेस्पिरेटरी मेडिसिन, डॉ. शिवम पटेल – नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन,डॉ. शीतल इंगले […]

आरटीई के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द

० आर.टी.ई. प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर रायपुर। ​छत्तीसगढ़ में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009, अप्रैल 2010 से प्रभावी है। इसके अंतर्गत प्रदेश के गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर, दुर्बल वर्ग और वंचित समूह के बच्चों को उनके निवास क्षेत्र के भीतर प्रवेश दिलाया जाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ​प्रतिपूर्ति राशि का पारदर्शी भुगतान शिक्षा का अधिकार […]

छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब: रायपुर, धमतरी, गरियाबंद और बालोद जिले के मखाना उत्पादन क्षेत्रों का बनेगा सर्किट

० कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन ० फसल परिवर्तन, कृषि विस्तार एवं आधुनिक कृषि पर जोर रायपुर। छत्तीसगढ़ मखाना हब बनेगा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम आज रायपुर जिले अंतर्गत आरंग के लिंगाडीह में मखाना सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि रायपुर, धमतरी, गरियाबंद और बालोद क्षेत्र सहित प्रदेश में मखाना की खेती की संभावना अत्यधिक है। उन्होंने मखाना उत्पादन क्षेत्रों व जिलों को सर्किट के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने मखाना खेती के विस्तार की संभावनाओं की जानकारी ली और कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को मखाना हब के रूप में विकसित किया […]

जिन्दल स्टील ने रचा इतिहास, कोयला गैसीफिकेशन क्रांति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल स्टील की राह दिखाई

रायपुर। जिन्दल स्टील ने उन्नत कोयला गैसीफिकेशन के माध्यम से ‘स्वदेशी’ कोयले के बेहतरीन उपयोग का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे कम कार्बन वाले स्टील के उत्पादन के साथ-साथ भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिली है। जिन्दल स्टील ने दुनिया में पहली बार एक ऐसी तकनीक (कोयला गैसीफिकेशन) का सफल प्रयोग किया है, जिससे स्वदेशी कोयले से गैस (सिनगैस) बनाकर लोहा (डीआरआई) तैयार किया जा रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो कंपनी ने विदेशी गैस या महंगे आयातित कोयले के बजाय अपने देश के कोयले को साफ-सुथरी गैस में बदलकर स्टील बनाने की बड़ी कामयाबी हासिल की है। प्राकृतिक गैस, एलपीजी और प्रोपेन की कमी को दूर करने […]