10 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, सरयू की पवित्र मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी ‘राम ज्योति’

अयोध्या। अयोध्या की जिस माटी पर 500 वर्षों के इंतजार के बाद रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को अब उसी धरा की पावन मिट्टी से एक बार फिर‘राम ज्योति’न केवल अयोध्या, बल्कि देश-दुनिया में प्रज्ज्वलित होगी। फिलवक्त श्रीरामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करने आए श्रद्धालु यहां के कुम्हारों से दीप खरीदकर ले जा रहे हैं, जिसे 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत शाम को अपने घरों पर‘राम ज्योति’जलाकर दीपावली मनाएंगे। योगी आदित्यनाथ की सोची गई कल्पना साकार हुई तो चीन की झालरों से दूर यहां के कुम्हारों को दीपोत्सव पर बड़ा बाजार मिला। अब कुम्हारों को आर्थिक रूप से और स्वावलंबी बनाते हुए योगी सरकार इन्हें […]

आज असम में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 17 जिलों को कवर करने का लक्ष्य

गुवाहाटी। राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज असम में प्रवेश करेगी। शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम पर खास फोकस है। असम में यात्रा आठ दिनों तक चलेगी। असम के शिवसागर जिले के अमगुरी और जोरहाट जिले के मारियानी इलाके में राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। साथ ही जनसभा से पहले राहुल गांधी अमगुरी और मारियानी में रोड शो भी करेंगे। असम में यात्रा सबसे बड़े नदी […]

श्रीराम मंदिर परिसर पहुंची रामलला की मूर्ति…. जानिए, गर्भगृह में कब की जाएगी स्थापित?, होगी विशेष पूजा

अयोध्या। रामलला की मूर्ति को बुधवार रात यहां राम मंदिर के गर्भगृह में लाया गया। श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में एक विशेष पूजा आयोजित की गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनका आसन भी तैयार किया गया है। रामलला का आसन 3.4 फीट ऊंचा है, जिसे मकराना पत्थर से बनाया गया है। मिश्रा ने कहा कि गुरुवार को गर्भगृह में मूर्ति स्थापित किए जाने की संभावना है। मूर्ति को एक ट्रक से मंदिर लाया गया। 121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का कर रहे हैं संचालन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर में 22 […]

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव को लेकर तैयारी जोरो पर,22 को जगमग होगा गरियाबंद

० दिनभर चलेगा भक्तिमय धार्मिक कार्यकमो का सिलसिला गरियाबंद। देश के धार्मिक नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे छत्तीसगढ़ सहित गरियाबंद जिले में भी लोगो मे काफी उत्साह है। भगवान श्रीराम के घर लौटने पर समुचे जिले में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिलेगा। घर घर दीप से जगमग होगें, प्रत्येक घर-आगंन में रंगोली सजेगी। मंदिरो और देवालयो में पूरे दिन भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर भी तैयारी जोरो से जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने लोगो से इसमे सहभागी बनने का आव्हान किया है। जिले में भी इस दिन को ऐतिहासिक और […]

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 19 को

  गरियाबंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा कार्यालय परिसर गरियाबंद में शुक्रवार 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी प्रतिष्ठान- फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट भिलाई दुर्ग द्वारा फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, अग्निशमन ड्राइवर (हेवी लाइसेंस), के 160 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक ऐसे आवेदक, जो न्यूनतम 8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा फायर सेफ्टी, डिप्लोमा स्नातक की योग्यता रखते हों, वे दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित […]

‘गाथा श्रीराम मंदिर की’: 20 जनवरी को एक संगीतमय महागाथा प्रस्तुति,श्री रामलला के ननिहाल में पहली बार सुनी और देखी जाएगी

० श्री राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ पोस्टर का किया विमोचन रायपुर।पूरे देश और दुनियाभर में प्रभु श्री राम के आने की प्रतीक्षा हो रही है। हर किसी को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब अयोध्या में भगवान श्री राम 500 से अधिक वर्षों के बाद मंदिर में पुनः विराजमान होंगे। राम महोत्सव को लेकर देश भर में विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी आगामी 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के प्रयोजन से पुलिस परेड ग्राउंड में ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ का आयोजन होने […]

Breaking: साय केबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, शिक्षित बेरोजगारों की आयु सीमा में दी गई छूट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के शिक्षित बेेरोजगारों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसम्बर 2028 तक मिलेगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में दी गई, पांच वर्ष की छूट अवधि को 01 जनवरी 2024 से 31 […]

22 जनवरी को प्रदेश के सभी जेलों में बांटी जाएगी मिठाइयां, मनाया जायेगा उत्सव

० उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल रायपुर का किया औचक निरीक्षण,जेल के व्यवस्थाओं की जानकारी ली रायपुर।उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज यहां रायपुर के सेंट्रल जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से उन्होंने जेल की कार्य प्रणाली, कैदियों की व्यवस्था एवं उनके क्रियाकलाप की विस्तृत जानकारी ली तथा उसमें सुधार संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कैदी को अनावश्यक परेशान न किया जाए ना ही किसी कैदी का अनावश्यक पक्ष लिया जाए। उपमुख्यमंत्री जेल में परिरूध्द् दंडित बंदियो से उनके बैरको में जाकर वहां उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। गृहमंत्री ने जेल के […]

अग्निवीर भर्ती के लिए कार्यशाला का आयोजन कल,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

  रायपुर। भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 18 जनवरी को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से राजधानी के शहीद स्मारक भवन में किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे। इस कार्यशाला में भारतीय वायु सेना, भोपाल से विंग कमान्डर श्री पारस अग्रवाल एवं भारतीय थल सेना, रायपुर से मेजर श्री पी. के. माथुर अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में प्रदेश के सभी जिलों के जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/अधीक्षक, महाविद्यालयों के प्राचार्य, हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित […]

Starter Special Recipe: बिना तेल के बनाएं पोहे के बड़े

सामग्री पोहा- 1 कप आलू- 1 (उबला हुआ) प्याज- 1 (कटा हुआ) हरी मिर्च- 1 (बारीक कटा हुआ) हरा धनिया- 2 चम्मच अदरक का टुकड़ा- 2 इंच नमक- स्वादानुसार चाट मसाला- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच पानी- जरूरत के हिसाब से कॉर्न फ्लोर- 2 चम्मच विधि ० सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल में पानी डालकर पोहा छानकर अच्छी तरह से भिगोकर रख दें। ० साथ ही आलू के छिलके उतारकर टुकड़ों में काटें और गैस पर हल्की आंच पर उबालने के लिए रख दें। जब आलू उबल जाए, तो चम्मच की मदद से मैश कर लें। ० मैश […]