छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुई ठंड, अंबिकापुर में बुजुर्ग की ठंड से हुई मौत

रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और कोहरा छाने की संभावना भी है। उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में बने साइक्लोन सर्कुलेशन के असर से छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.8°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 08.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस बीच, अंबिकापुर से लगे श्रीगढ़ में नए साल की रात एक बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई। […]

CG Transfer : IPS मनोज खेलारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए SP नियुक्त,आदेश जारी

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य सरकार ने IPS अधिकारी मनोज खेलरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है और वह आगामी आदेश तक अपने नए पद पर कार्यभार संभालेंगे। IPS मनोज खेलरी पहले अन्य जिले में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत थे और उनकी प्रशासनिक और पुलिसिंग में दक्षता के लिए उन्हें पहचाना जाता है। राज्य सरकार ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस नियुक्ति को महत्व दिया है। मनोज खेलरी की नियुक्ति को लेकर जिले के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने स्वागत किया। जिले में जनता और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर […]

रेरा का सख्त रुख: स्वीकृत ले-आउट से विचलन पर “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” प्रोजेक्ट के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने रायपुर स्थित “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर के विरुद्ध कड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के अंतर्गत 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि परियोजना में विकास कार्य नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग– T&CP) द्वारा स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप नहीं किया गया। स्वीकृत ले-आउट से हटकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण किया गया, जो रेरा अधिनियम की धारा 14(1) का स्पष्ट उल्लंघन है। उक्त धारा के अनुसार, किसी भी रियल एस्टेट परियोजना का विकास सक्षम प्राधिकरणों द्वारा अनुमोदित रेखांकन, ले-आउट […]

आज का राशिफल 3 जनवरी : वृषभ,कर्क और कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक, मिल रहा चतुर्ग्रही योग से कई गुना लाभ

मेष राशि,मनोरंजक पलों का आनंद ले पाएंगे मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन आर्थिक मामलो में लाभदायक रहेगा। आज आपकी राशि से तीसरे भाव में बना गजकेसरी योग आपको अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। आप आज काम के साथ ही साथ मनोरंजक पलों का भी आनंद ले पाएंगे। कोई पुराना मित्र या परिचित आपकी मदद कर सकता है। सेहत के मामले में आपको अपको अपना ध्यान रखना चाहिए। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। घुटनों और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। आज मेष राशि के जातको को 86 प्रतिशत तक भाग्य का साथ मिल रहा है, आपको उपाय के तौर पर आज बजरंगबाण का […]

आज का पंचांग 3 जनवरी : आज पौष पूर्णिमा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 14, शक संवत 1947, पौष, शुक्ल, पूर्णिमा, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 20, रज्जब 13, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि अपराह्न 03 बजकर 33 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र सायं 05 बजकर 28 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग प्रातः 09 बजकर 05 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 03 बजकर 33 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन रा-िरु39या पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

गारे पालमा सेक्टर-01 के विरोध में नाकेबंदी के दौरान जिंदल कर्मियों पर जानलेवा हमला

  ० सीएचपी में आगजनी, सुरक्षा प्रहरियों के लायसेंसी बंदूकें, माइनिंग सर्वे उपकरण, लैपटाॅप और अन्य कीमती सामग्रियों की लूट  तमनार।गारे पालमा सेक्टर- 01 को लेकर आयोजित लोकसुनवाई के विरोध में प्रभावित 14 ग्रामों के किसानों द्वारा 12 दिसम्बर से सीएचपी चैक लिबरा में चल रहे विरोध के दौरान आयोजित आर्थिक नाकेबंदी के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौच, धक्का मुक्की एवं मारपीट करने के पश्चात् उपद्रवियों द्वारा सीएचपी कार्यालय का मुख्य द्वार तोडकर सीएचपी कार्यालय को पेट्रोल बम फेंककर आग के हवाले कर दिया गया। वहीं जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर, उन […]

यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनेगी विश्व धरोहर: केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने नामांकन प्रक्रिया को दी गति ० केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सिरपुर दौरे से मजबूत हुआ राज्य सरकार का दावा रायपुर। छत्तीसगढ़ का प्राचीन रत्न सिरपुर यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में प्रवेश करने को तैयार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने नामांकन प्रक्रिया को रफ्तार दी है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के दौरे ने इसे केंद्र स्तर पर अपरिहार्य बना दिया है। नए वर्ष में अंतिम स्वीकृति की मजबूत संभावना है, […]

राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए 07 जनवरी तक प्रविष्टियां आमंत्रित,प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो और ऑनलाइन मीडिया को दिए जाएंगे अवार्ड

० भारत निर्वाचन आयोग मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मीडिया संस्थानों को करेगा सम्मानित रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता (SVEEP) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को सम्मानित करने हेतु राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक मीडिया संस्थान अपनी प्रविष्टियां 07 जनवरी 2026 तक आयोग के अशोका रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं। राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के अंतर्गत आयोग द्वारा कुल चार श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, (इलेक्ट्रॉनिक), रेडियो (इलेक्ट्रॉनिक) तथा ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया में , प्रत्‍येक के लिए एक पुरुस्कार हैं। चयनित मीडिया संस्थानों को […]

ACB की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: SDM कार्यालय का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

  रायगढ़। नए साल 2026 की शुरुआत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रायगढ़ जिले में पहली बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB की बिलासपुर इकाई ने धर्मजयगढ़ SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल कुमार चेलक को एक ग्रामीण से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डर के कारण आरोपी ने रिश्वती रकम को अपने शासकीय आवास के पीछे फेंक दिया था, जिसे ACB टीम ने मौके से बरामद कर लिया। ACB बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर 2025 को ग्राम अमलीटिकरा, जिला रायगढ़ निवासी राजू कुमार यादव ने ACB कार्यालय […]

पेड़ की छांव में लगी बाल चौपाल से 2026 की सशक्त शुरुआत

० मीठी धूप, पेड़ की छांव और तालाब के किनारे डॉ. वर्णिका शर्मा ने किया बच्चों से सीधा संवाद , बाँटे उपहार और बताये उनके अधिकार ० बच्चों के साथ ठंड की मीठी धूप में सीधी बातचीत की डॉ. वर्णिका शर्मा ने रायपुर। साल 2026 की शुरुआत छत्तीसगढ़ में बच्चों के अधिकारों पर बच्चों को जागरूक बनाने के लिए एक प्रेरणादायी पहल बाल चौपाल के साथ हुई। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत लखोली, विकासखंड आरंग में यह बाल चौपाल आयोजित की गई।इस बाल चौपाल की सबसे खास बात यह रही कि कार्यक्रम पेड़ […]