सीएम विष्णुदेव साय का अचानक दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से कल अहम मुलाकात संभव

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार को अचानक नई दिल्ली दौरा तय हो गया है। वे आज रात राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय की मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात प्रस्तावित है। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है कि बस्तर में नक्सलमुक्ति के बाद राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर मुख्यमंत्री साय, प्रधानमंत्री के सामने प्रजेंटेशन दे सकते हैं। इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और […]

शंकर ठाकुर बनाए गए जल संसाधन विभाग के प्रभारी ENC

रायपुर। सरकार ने सोमवार को चीफ इंजीनियर शंकर ठाकुर को जल संसाधन विभाग का प्रभारी ENC बनाया। शंकर ठाकुर इस पद पर तीन महीने रहेंगे। जून में उनकी सेवानिवृत्ति है। शंकर ठाकुर ने इंद्रजीत uikey का स्थान लिया। जिनकी संविदा अवधि आज समाप्त हो गई। जल संसाधन विभाग ने प्रभारी ENC के साथ चीफ इंजीनियरों की भी पोस्टिंग की है। ये हाल ही में SE से प्रमोट हो कर CE बने हैं। देखें सूची-

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: सभी प्रमुख थानों के टीआई बदले, 22 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी

  रायपुर। रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने राजधानी के थानों में टीआई (थाना प्रभारी) स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए लगभग सभी प्रमुख थानों के प्रभारी बदल दिए हैं। इस बड़े बदलाव के तहत कुल 22 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की गई है। इनमें से 5 टीआई को ट्रैफिक विभाग में भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में पदस्थ कई अधिकारियों को फील्ड में जिम्मेदारी दी गई है। इन थानों में हुआ बदलाव फेरबदल में जिन प्रमुख थानों के टीआई प्रभावित हुए हैं, उनमें शामिल हैं: खमतराई तेलीबांधा मौदहापारा आजाद चौक पुरानी बस्ती टिकरापारा पंडरी डीडीनगर […]

कांकेर में कांग्रेस का ‘गांव चलो अभियान’ तेज, बूथ कमेटियों के गठन से संगठन हुआ मजबूत

कांकेर। कांकेर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो अभियान’ और बूथ कमेटी गठन को लेकर जोरदार गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और जिला प्रभारी लेख राम साहू शामिल हुए। दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। कांकेर विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों का लगभग 80 प्रतिशत गठन पूरा हो चुका है। वहीं भानुप्रतापपुर विधानसभा में विधायक सावित्री […]

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास से मुलाकात के दौरान कहा कि आगामी 9 अप्रैल को सुश्री अमिता विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना हो रही हैं। यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि की यात्रा नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं, साहस और आत्मविश्वास की ऊंची उड़ान है। उन्होंने कहा कि अमिता का यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि यदि संकल्प अटल हो, तो कोई भी ऊंचाई […]

भाजपा स्थापना दिवस: यूसीसी और ‘एक देश-एक चुनाव’ पर आगे बढ़ेगा मिशन,पीएम मोदी ने बताया आगे का प्लान

  दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का अगला फोकस समान नागरिक संहिता और एक देश-एक चुनाव जैसे अहम मुद्दों पर रहेगा। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि भाजपा हर चुनौती का ईमानदारी से सामना कर रही है और आगे भी करती रहेगी, साथ ही इन विषयों पर देश में गंभीर चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल से लेकर कांग्रेस शासन के दौर तक दमन सहा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में राजनीतिक हिंसा का सामना किया, लेकिन कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ताओं […]

जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 20 अप्रैल को होगी संयुक्त सुनवाई

  रायपुर /दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी से जुड़े मामले को संयुक्त सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। यह सुनवाई 20 अप्रैल 2026 को होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 25 मार्च और 2 अप्रैल 2026 के फैसलों को एक साथ सुना जाएगा। अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा कर जानकारी दी कि उनके पक्ष में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी, विवेक तन्खा और सिद्धार्थ दवे ने प्रभावी तरीके से पक्ष रखा। उन्होंने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। जग्गी हत्याकांड में सजा का मामला साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में […]

सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसे: दो अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत, एक परिवार उजड़ा

  सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार तड़के हुए दो भीषण सड़क हादसों ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। इन दुर्घटनाओं में कुल पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। पहली घटना प्रतापपुर–अंबिकापुर मार्ग पर सकालो जंगल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में कईलाराम (52), उनकी पत्नी मानीमती (50) और पुत्र राहुल टोप्पो (25) की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक सोनू केरकेट्टा गंभीर […]

Big Breaking : जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को उम्रकैद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को दोषी ठहराया है। अदालत ने उन्हें हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला उस समय आया है जब इस मामले को लेकर वर्षों से कानूनी लड़ाई जारी थी। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के 2007 के फैसले को पलटते हुए कहा कि एक ही साक्ष्य के आधार पर कुछ आरोपियों को सजा देना और मुख्य आरोपी को बरी करना न्यायसंगत नहीं था। अब हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह फैसला राजनीतिक रूप से […]

Akshay Tritiya 2026: 19 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें शुभ समय और खरीदारी के नियम

  हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया (आखा तीज) को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन ऐसा होता है जब बिना मुहूर्त देखे भी कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कार्य “अक्षय” यानी कभी समाप्त न होने वाला फल देता है। कब है अक्षय तृतीया 2026? वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि: प्रारंभ: 19 अप्रैल 2026, सुबह 10:50 बजे समाप्त: 20 अप्रैल 2026, सुबह 7:28 बजे मध्याह्न व्यापिनी तिथि 19 अप्रैल को पड़ रही है, इसलिए अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना शुभ? सोना-चांदी इस दिन सोना-चांदी खरीदना सबसे शुभ माना […]