आज का राशिफल 6 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपको किसी को पार्टनर बनने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के कहने में आकर किसी बड़े निवेश को कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपकी नौकरी के साथ-साथ किसी अन्य काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी अजनबी के बातों में आकर किसी से वाद विवाद में ना पड़ें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी […]

महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले में आरोपी के पिता की मौत, कुएं में तैरती मिली लाश, आत्महत्या की आशंका

दुर्ग। महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले में आरोपी नामित व्यक्ति के पिता मंगलवार को दुर्ग जिले के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक अंडा थाना क्षेत्र के अछोटी गांव के कुएं में एक बुजुर्ग का तैरता शव मिला है। बुजुर्ग की शिनाख्त सुशील दास के रूप में हुई है। सुशील दास फॉर्म हाउस में चौकीदारी करता था। मृतक पिछले दिनों महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर कुएं से शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद से वह […]

कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में शीतलहर के बीच पारा पहुंचा माइनस में, बारिश थमी

नेशनल न्यूज़। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर थमते ही शीतलहर बढ़ गई है। केलांग, कल्पा के बाद मनाली और समदो का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस में पहुंच गया है। उधर, जम्मू कश्मीर में रात में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। कश्मीर में शीतलहर के साथ रात को अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद शिमला, ऊना, सोलन, कांगड़ा में भी सुबह-शाम के समय मौसम में ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को धूप खिली। 10 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार […]

तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवात मिचौंग, 17 लोगों की मौत

नेशनल न्यूज़। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को बताया कि चक्रवात मिचौंग मध्य तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गया है। चक्रवाती तूफान मिचौंग कमजोर होकर मध्य तटीय एपी पर गहरे दबाव में बदल गया। सेंट्रल कोस्टल एपी. बापटला से लगभग 100 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और खम्मम से 50 किमी दक्षिणपूर्व में। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक आईएमडी हैंडल की एक पोस्ट के मुताबिक अगले 06 घंटों में और कमजोर हो जाएगा और उसके अगले छह घंटों के दौरान एक WML में बदल जाएगा। बता दें कि जैसे ही चक्रवात मिचौंग ने मंगलवार को दस्तक दी, चेन्नई में लगातार बारिश हुई, जबकि सोमवार […]

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी CM होंगे, तीन नामों पर चल रही अटकलें, डिप्टी सीएम की दौड़ में वरिष्ठ नेता शामिल

रायपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के पद को लेकर एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति बनी हुई है।छत्तीसगढ़ में तस्वीर लगभग साफ नजर आ रही है।कहने को तो पूर्व सीएम रमन सिंह सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन अब मुख्यमंत्री की दावेदारी में रमन सिंह से आगे अरुण साव, विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का नाम लिया जा रहा है। इन नेताओं के अलावा जिन नेताओं को मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल माना जा रहा है, इनमें विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, लता उसेंडी और ओपी चौधरी के नाम भी है। अगर ये नेता सीएम नहीं बन पाए तो डिप्टी सीएम की कुर्सी […]

कृषि उपज मंडी समिति रायपुर के उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने दिया इस्तीफा

रायपुर। कृषि उपज मंडी समिति रायपुर के उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस शासन में उन्हें कृषि उपज मंडी रायपुर में भारसाधक समिति में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। इसके मद्देनजर महेश शर्मा ने भी अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।  

Big Breaking तेलंगाना: चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले रेवंत रेड्डी बनेंगे CM, 7 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

नेशनल न्यूज़। तेलंगाना में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे 7 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना विधायक दल के नए सीएलपी के रूप में रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगाई है। वे ही राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा। ऐसे रहे थे चुनाव परिणाम इससे पहले तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। पार्टी ने के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र […]

अब देर रात तक नहीं खुलेंगी दुकानें, रात 11 बजे बंद हो जाएंगे बाजार

० हटाएं जाएंगे अवैध अतिक्रमण, कलेक्टर ने दिए निर्देश ० कानून व्यवस्था पर ली अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रायपुर।राजधानी रायपुर में अब देर रात तक दुकानें नहीं खुली रहेंगी। शहर में अब रात 11 बजे तक बाजार बंद होगा। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमणों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में एस एस पी प्रशांत अग्रवाल ने कानून व्यवस्था संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस के अधिकारियों सहित नगर निगम रायपुर और बीरगांव के अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर डॉ. भुरे ने रायपुर शहर में यातायात को भी सुव्यवस्थित […]

विधायक रेणुका सिंह के मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर समर्थकों ने किया यज्ञ-पूजन

रायपुर। भरतपुर सोनहत की विधायक रेणुका सिंह के मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर पूजा-पाठ के साथ कार्यकर्ताओं ने यज्ञ शुरू कर दिया है. कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे हैं. वहीं जिले के आलाअधिकारी उनके निवास जाकर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम देखा. वहीं रेणुका सिंह के समर्थकों का कहना है कि, अगर मुख्यमंत्री बनती है तो पूरे छत्तीसगढ़ का विकास होगा. सीएम पद के लिए विष्णुदेव साय, अरुण साव, ओपी चौधरी, डॉ. रमन सिंह, गोमती साय और रेणुका सिंह के नाम पर चर्चा तेज है. इन नामों के लेकर खूब चर्चा हो रही है. अब बीजेपी आलाकमान ही तय करेगा कि, छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन होगा.  

ओडिशा के 5 तस्कर तेंदुए की खाल बेचते गिरफ्तार सीतानदी-उदंती अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने की देर रात कार्रवाई

  गरियाबंद। सीतानदी-उदंती अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर 5 तस्करों को हिरासत में लिया। पकड़े गए सभी आरोपी तेंदुआ खाल बेचते सौदे-बाजी कर रहे थे, तभी चौतरफा घेराबंदी कर 20 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों की टीम ने दबोचा। जब्त तेंदुए की खाल करीब 5 फीट लंबी है। अफसरों को आशंका है कि तेंदुए का शिकार करीब 20 दिन पहले ही हुआ है, क्योंकि खाल से दुर्गंध आ रही थी। वन विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा स्थित जयापट्टना गांव के कुछ लोगों द्वारा तेंदुए की खाल बेचने ग्राहक ढूंढने की सूचना मिली थी। जानकारी ओडिशा के डीएफओ करली को दी गई। उन्होंने तस्करों को पकड़ने […]