किसानों के खातों से एक करोड़ से अधिक का गबन करने वाले HDFC बैंक के मैनेजर को पुलिस ने लिया हिरासत में
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में HDFC बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी के का मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुरुद थाना पुलिस और सायबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बैंक मैनेजर श्रीकांत टेनेटी पर धारा 406, 409,420,467, 468,120 (बी) भादवि. के तहत केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। बता दें, HDFC बैंक शााखा कुरूद के शाखा प्रबंधक पीयुष राठौर ने 8 मई 24 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, कि HDFC बैंक कुरूद शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्रीकांत टेनेटी और उसके सहयोगी तेजेन्द्र साहू ने मिलकर बैंक के संपत्ति का दुर्पयोग किया है। पीयुष राठौर ने दोनों पर HDFC […]



