छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्यकर्मी देवेंद्र सोनी की हार्ट अटैक से मौत, चार धाम की यात्रा के दौरान आया पड़ा दिल का दौरा

  गरियाबंद। जिला अस्पताल गरियाबंद में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 देवेंद्र सोनी का बीती रात उत्तराखंड में आकस्मिक निधन हो गया। श्री सोनी चार धाम की यात्रा में उत्तराखंड गए थे। यात्रा के पहले पड़ाव उत्तर काशी में रात 11 बजे उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद परिजनों ने उन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दौरान उनकी धर्म पत्नी और बड़ी बहन भी साथ मौजूद थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग एवम निवास ग्राम मजरकट्टा में शोक की लहर फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग एवम सोनी समाज ने दुःख व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि श्री सोनी […]

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी, 22 साल पहले मारी गई थीं गोलियां

  चंडीगढ़। बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए उसे दोष मुक्त करार दिया है। इस मामले में सीबीआई की अदालत ने राम रहीम को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। गुरमीत राम रहीम के वकील जतिंदर खुराना ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बदल दिया है और इसमें शामिल सभी पांच लोगों को बरी कर दिया गया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। उम्र कैद की सजा के खिलाफ राम रहीम ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने उसकी अपील पर […]

मिजोरम में भारी बारिश के कारण ढह गई खदान, 10 की मौत; सीएम लालडुहोमा ने बुलाई बैठक

आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान चली गई। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है। राज्य की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने बैठक बुलाई। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में हुआ भूस्खलन यह घटना सुबह के छह बजे आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच घटी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने कहा कि […]

CM केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका,अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. अदालत की वैकेशन बेंच ने मंगलवार को केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि में 7 दिन बढ़ाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. इस मामले को आगे के निर्देशों के लिए भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पास भेज दिया गया. जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने केजरीवाल की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी के तत्काल सुनवाई की गुजारिश पर विचार करने से मना कर दिया. मनु सिंघवी ने कहा कि मुख्यमंत्री को कुछ मेडिकल डेस्ट कराने के लिए अंतरिम जमान की […]

मैनपुर ब्लॉक में करोड़ों की लागत से गौठान का निर्माण, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सब पड़ा है वीरान, धीेरे- धीरे सभी चीजें हो रही गायब

० लगभग 8.75 करोड खर्च कर निर्माण किए गये 75 गौठान की स्थिति बद से बदत्तर, अधिकांश गौठान भ्रष्टाचार के भेंट चढे ० गौठानो से लगातार गायब हो रहे सौर प्लेट, सेड, फैसिंग तार, कवेलू ० कई गौठानों में भारी भ्रष्टाचार बगैर निर्माण किए राशि आहरण शिकायत के बाद नहीं जांच गरियाबंद।छत्तीसगढ प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद लाखो करोड़ो रूपये खर्च कर निर्माण किये गये, गौठान विरान पडे हुए है और तो और इन गौठानो में अधुरे निर्माण कार्यो के बाद कई पंचायतो में राशि आहरण करने की शिकायत भी हुआ था इसके बाद भी अब तक न तो जांच हुई और न ही इस मामले में कार्यवाही […]

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1 जून को बुलाई INDI गठबंधन बैठक,ममता ने आने से किया इनकार

दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस’ (INDI) के घटक दलों के नेता लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन का आकलन करने के साथ-साथ चुनाव परिणाम से पहले अपनी रणनीति बनाने के लिए एक जून को बैठक कर सकते हैं। हालांकि, मतदान में अपने शीर्ष नेताओं की व्यस्तता के चलते तृणमूल कांग्रेस इस बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेगी। आगामी एक जून को ही लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान होना है। मतगणना चार जून को होगी। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बुलाई गई इस बैठक में विपक्षी नेता चुनाव नतीजों से पहले अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे और सात चरण के चुनावों […]

Shani Jayanti: कब मनाई जाएगी शनि जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव और माता छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। इस विशेष दिन पर शनि की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से जीवन से जुड़े सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शनि देव की कृपा दृष्टि जिस भी व्यक्ति पर रहती है, उसे हर मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं शनि जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में- Shani Jayanti 2024 date […]

आज का इतिहास 28 मई : आज ही के दिन नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ अंत

देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल, नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था। करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए। 28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया। देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा […]

बंगाल में चक्रवात ‘रेमल’ का कहर, अब तक 6 लोगों की मौत…तेज हवाओं से 29,500 घर हुए तबाह

  नेशनल न्यूज़। पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ से 24 प्रखंड और 79 नगरपालिका वार्ड में करीब 29,500 घर आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें से अधिकतर दक्षिणी तटीय इलाकों में हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में 2,140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1,700 बिजली के खंभे गिर गए। शुरुआती आकलन से संकेत मिला है कि 27,000 घर आंशिक रूप से और 2,500 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारी ने कहा कि ये आंकड़े बढ़ सकते हैं, क्योंकि आंकड़े जुटाने और क्षति का अनुमान लगाने के साथ मूल्यांकन जारी है। […]

राजधानी में शिवमहापुराण :शिव महापुराण श्रवण करने आये तो पूर्ण समर्पण के साथ आयें, आधा – अधूरा समर्पण कोई काम नहीं- प्रदीप मिश्रा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अमलेश्वर में सोमवार से शिव महापुराण का आयोजन किया गया है। आयोजन के पहले दिन डिप्टी सीएम अरुण साव भी शिव महापुराण में शामिल होने पहुंचे। वहीं सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा से भगवान शिव की महिला सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बता दें, रायपुर के महादेव घाट के करीब अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो चुका है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर, दुर्ग और अमलेश्वर पूरा शिवमय हो चुका है। आयोजक खंडेलवाल व मोनू साहू परिवार ने शिव महापुराण के लिए जोर-जोर से तैयारी की जिसका प्रतिसाद देखने को मिल […]