जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण का पहला चरण, 16 अप्रैल से स्व गणना की सुविधा भी
रायपुर। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं हाउसिंग सेंसस” का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों की अवधि में पूरा किया जाएगा और इसे जनगणना प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। मकान के साथ पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन और इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी होगा आकलन इस चरण के दौरान राज्य के प्रत्येक आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। इसमें मकानों की संख्या, उनकी स्थिति, उपयोग (आवासीय या व्यावसायिक), निर्माण का प्रकार (कच्चा, पक्का या अर्ध-पक्का) तथा परिवारों की संख्या जैसी जानकारी […]



