भाजपा ने घोषणा पत्र समिति का किया गठन, राजनाथ सिंह बनाए गए अध्यक्ष, सीएम विष्णु देव साय सदस्य नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को समिति का संयोजक बनाया गया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है.  

करेली छोटी में भारतीय जनता पार्टी का मंडल स्तरीय बैठक हुआ

धमतरी /मगरलोड। आगामी लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में मंगरलोड मंडल की आवश्यक बैठक ग्राम करेली छोटी में रखा गया था‌।जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग को भारी मतों से विजयी बनाने और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने 30 मार्च को बूथ स्तर पर मीटिंग करने और विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया।बैठक में उपस्थित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ प्रदेश के 11 के 11 सीट को हम जीतेंगे और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएंगे।विकास मरकाम ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए आज […]

सुपुर्द-ए-खाक हुआ माफिया मुख्तार अंसारी, मां की कब्र के पास दफनाया गया शव, बेटे ने आखिरी बार पिता की मूछों को ताव दिया

ग़ाज़ीपुर। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को कब्रिस्तान में दफना दिया गया है। मुख्तार को उसकी मां की कब्र के साथ ही दफनाया गया है। कब्रिस्तान के बाहर भारी भीड़ मौजूद है। समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। मुख्तार का बेटा उमर अंसारी भी मौजूद रहा। उसने आखिरी बार पिता की मूछों को ताव दिया। वहीं मुख्तार का भाई अफजाल अंसारी भी कब्रिस्तान में मौजूद रहे। 7.5 फीट की क्रब में मुख्तार अंसारी और उसकी दहशत दफन हो गई है। वहीं बेटा अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शामिल नहीं हो सका फफक फफक कर पूरी रात रोता रहा।   अस्पताल के […]

कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी के साथ ही ये दिग्गज आएंगे छत्तीसगढ़

रायपुर। कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारको की सूची जारी की है. जिसमें सोनिया गांधी का भी नाम शामिल है.साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी भी स्टार प्रचारकों के तौर पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।  

सेंट्रल जेल में गैंगवार, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन कैदी घायल

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां होली पर्व से पहले एक ही समुदाय के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान बंदियों ने चम्मच व छड़ को हथियारों के रूप उपयोग किया और एक-दूसरे पर वार किया। इस घटना में कई कैदी घायल भी हुए, जिनका जेल अस्पताल में इलाज कराया गया। पूरी घटना की जांच के बाद पुलिस ने अब दोनों पक्षों पर जानलेवा हमला व बलवा का केस दर्ज किया है। सेंट्रल जेल में समुदाय विशेष के अपराधियों के बीच अलग-अलग गुट है, जिनके बीच वर्चस्व को लेकर पुरानी लड़ाई चल रही है। इन अपराधियों में रायपुर, कवर्धा और कोरबा […]

बीजापुर में दिखा बंद का असर, जरूरी सेवाएं प्रभावित, नक्सलियों ने किया था बंद का आव्हान

बीजापुर। बस्तर में नक्सलियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आज बीजापुर बंद का आह्वान किया है. दरअसल 4 दिन पहले पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने एक पर्चा जारी किया था, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर दुकाने खुली रही, गाड़ियां चली तो इसके जिम्मेदार वे लोग खुद होंगे. नक्सलियों के बंद को लेकर बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड़ पर है. नक्सलियों की ओर से जारी पर्चे में लिखा है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद बस्तर के बीजापुर में पुलिस ने 3 महीने के अंदर 15 बेकसूर आदिवासी ग्रामीणों को मारा है. आदिवासी ग्रामीणों के खिलाफ नरसंहार जारी है. अब सरकार के खिलाफ […]

ACB और EOW की टीम पहुंची सेंट्रल जेल , कोयला, शराब समेत महादेव सट्टा ऐप मामले में बंद आरोपियों से करेगी पूछताछ

रायपुर। ED की ओर से ACB में दर्ज FIR के बाद ACB और EOW की टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची. जहां टीम कोयला और शराब समेत महादेव सट्टा ऐप मामले में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी. सभी आरोपियों से 7 सदस्यीय टीम करीब 10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ करेगी. बता दें कि कोर्ट ने 29 मार्च से 2 अप्रैल तक पूछताछ की अनुमति दी है. बताया जा रहा है कि ACB ने जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की मांग की थी. ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी ने कोयला स्कैम, महादेव सट्टा एप घोटाला और शराब घोटाला मामले में केस दर्ज किया था. ईडी की स्पेशल कोर्ट […]

Accident: चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे CRPF जवानों से भरी एंबुलेंस पलटी, 11 जवान समेत 1 ड्राइवर घायल

जगदलपुर। बस्तर के रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ये सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे. इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं. ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं. जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है.   सभी जवान पुस्पाल कैम्प से रवाना हुए थे. रतेंगा अंधा मोड़ पर एम्बुलेंस रोड से नीचे उतरने से पलट गई. हादसे में घायल 7 जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

सेहरी के लिए बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक, नहीं लगेगी भूख और प्यास

सामग्री मूंगफली दाने (1 चम्मच) बादाम (1 चम्मच) काजू (1 चम्मच) पिस्ता (1 चम्मच ) किशमिश (1 चम्मच) अंजीर(3-4 पीस) खजूर (3-4 पीस) नारियल पाउडर (3 चम्मच ) इलायची पाउडर (1 छोटा चम्मच ) कंडेंस्ड मिल्क (3 चम्मच) शहद (2 चम्मच) ठंडा दूध (2 गिलास) दो पके हुए केले एक सेब (कद्दूकस किया हुआ) कैसे बनाएं हेल्दी ड्रिंक ० रात में सोने से पहले एक बाउल में एक से आधा गिलास दूध लें। ० अब दूध में सभी सूखे मेवे जैसे, काजू, किशमिश, पिस्ता, बादाम, अंजीर, खजूर और मूंगफली को भिगोकर सो जाएं। ० सुबह सेहरी से पहले सभी मेवे के छिलके और बीज को निकालकर ग्राइंडर में डालें। ० […]

आज का इतिहास 30 मार्च : आज ही के दिन सत्यजीत रे को मिला था ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड’

30 मार्च का दिन भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी मील के पत्थर से कम नहीं है, जब आस्कर में एक भारतीय फिल्मकार का नाम एक प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए पुकारा गया। वह 30 मार्च 1992 का दिन था, जब भारतीय सिनेमा के युगपुरूष सत्यजीत रे को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट’ मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। देश के सिनेमा के इतिहास में सत्यजीत रे का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उन्हें 1992 में कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1984 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल 37 फिल्में बनाने वाले सत्यजीत रे की यादगार […]