भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी आज छुरा और गरियाबंद विकासखंड में करेंगी जनसंपर्क

  गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी 30 मार्च को जिले के छुरा और गरियाबंद विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करेगी। जानकारी के मुताबिक वे सुबह 11 बजे छुरा मुख्यालय पहुंचेगी। यहां उनका स्वागत कार्यक्रम के बाद सीधे दोपहर 1 बजे गरियाबंद विकासखंड के ग्राम परसुली में स्वागत सभा के शामिल होगी। जिसके बाद 2 बजे ग्राम मदनपुर, 3:30 बजे ग्राम नहरगांव, 4 बजे ग्राम कोकड़ी, 5:30 बजे ग्राम बेंदकुरा, 6:30 बजे ग्राम मरौदा, 7:30 बजे ग्राम पारागांव, 8:30 बजे ग्राम कोचवाय स्वागत जनसंपर्क के बाद रात 9 बजे ग्राम हरदी में मानसगान सम्मेलन में शामिल होगी। इस दौरान कार्यक्रम में उनके साथ […]

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल आज: केंद्र के खिलाफ सभी जिलों में होगा विरोध-प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस 30 मार्च यानि आज प्रदेश में सड़क पर उतरेगी। लोकसभा चुनावों के बीच सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकालेगी। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी भारतीय लोकतंत्र को विफल करने के लिए विपक्षी दलों का दमन कर रही है। विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए षड़यंत्र रच रही है। पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए नोटिस दिया […]

देवरिया में चाय बनाते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, मां और तीन बच्चों की मौत

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरहज तहसील इलाके के भलुअनी स्थित डुमरी गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर भभक गया। जिससे सिलेंडर फट गया। चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। डुमरी गांव निवासी शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेचते हैं। सुबह वह दुकान पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती देवी चाय बनाने लगी। इसी बीच गैस सिलेंडर भभकने लगा। सिलेंडर भभक कर फट गया। जिसकी चपेट में आने से शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती देवी (42), पुत्री आंचल (14), सृष्टि (11), पुत्र कुंदन (12) की मौके पर […]

आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा मुख्तार अंसारी, परिजनों ने की जनाजे की तैयारी

  नेशनल न्यूज़। गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी को आज गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनको दफनाने से पहले गाजीपुर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिजनों ने उनके जनाजे की तैयारी कर ली है। सपा विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी की जा रही है। मुख्तार अंसारी को देखने का सबको मौका दिया जाएगा। मुख्तार की कब्र उनके पिता व मां की कब्र के समीप खोदी गई है। बता दें कि मुख्तार अंसारी का शव देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा से उसके पैतृक आवास मोहम्मदाबाद के फाटक लाया गया। उनके घर पर समर्थकों की भारी […]

आज का राशिफल 30 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रंगपंचमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप बेवजह के कामों में अपना समय नष्ट न करें। अपने भविष्य के लिए आज कोई निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। परंतु आज आपका सहयोग आपके ही लोग नहीं करते दिखाई देंगे, जिस कारण आप अपने आप को कुछ कमजोर महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर आपसे लोगों की नाराजगी बनी रहेगी। आज अपने स्वभाव में थोड़ा-सा परिवर्तन लाएं, तो आपके रुक हुए कार्य बन सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से […]

आज का पंचांग 30 मार्च : आज मनाई जाएगी रंगपंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त

आज 30 मार्च 2024, शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज इस दिन पर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है। इस तिथि पर रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। जानते हैं आज का पंचांग। आज का पंचांग (Panchang 30 March 2024) चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त – शाम 05 बजकर 08 मिनट पर नक्षत्र – अनुराधा ऋतु – बसंत शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 40 मिनट से 05 बजकर 27 मिनट तक विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 37 मिनट से 07 बजे तक अभिजीत मुहूर्त […]

कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर ने ली बैठक विधानसभा के कोर और प्रबंधन, चुनाव की लेकर दिए टिप्स

० बूथ विजय संकल्प अभियान में जुटेगी भाजपा, घर घर कार्यकर्ता लगायेंगे भाजपा का झंडा गरियाबंद।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी तैयारी को लेकर राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर जारी है। गुरुवार को बस्तर के कलस्टर प्रभारी तथा कुरूद विधायक पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में जिला के दोनों विधानसभा के कोर और प्रबंधन कमेटी की संयुक्त बैठक ली। बैठक में बूथ स्तर में होने वाले कार्यक्रमो के अलावा पार्टी के अन्य चुनावी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक रोहित साहू, लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल, सह संयोजक संतोष उपाध्याय, […]

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना,19 अप्रैल से 1 जून तक एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध

रायपुर।भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से 1 जून 2024 की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में लोकसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने […]

भारत निर्वाचन आयोग ने राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान का समय किया निर्धारित

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत द्वितीय चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोहला-मानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसी प्रकार महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरूद और धमतरी […]