जनसूचना अधिकारियों पर लगा 85 लाख रुपये का जुर्माना , राज्य सूचना आयुक्त ने की कार्रवाई

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त धनवेन्द्र जायसवाल ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर पिछले ढाई साल में 3 हजार 836 प्रकरणों में कुल 85 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड सम्बंधित जनसूचना अधिकारियों पर लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट ने मार्च 2021 से लेकर इस साल के सितम्बर माह के दौरान पारित आदेश में यह जुर्माना लगाया है। इन जनसूचना अधिकारियों में संयुक्त कलेक्टर, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, खनिज अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के जनसूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायतों के […]

CG Breaking: चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टर और तीन एसपी हटाए

रायपुर। बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ कलेक्टर तारण सिन्हा, दुर्ग, राजनांदगांव और कोरबा के पुलिस अधीक्षक तथा एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को बिलासपुर एवम् संजय ध्रुव को दुर्ग से हटा दिया है। आयोग नए कलेक्टर एसपी के लिए पैनल मांगें हैं।

IAF ने ब्रह्मोस मिसाइल के सतह से सतह संस्करण का किया सफल परिक्षण

नेशनल न्यूज़। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास ब्रह्मोस मिसाइल के सतह से सतह संस्करण का सफल परीक्षण किया। मिसाइल फायर सफल रहा और मिशन ने अपने सभी उद्देश्यों को हासिल कर लिया। विस्तारित रेंज की यह नई ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 450 किलोमीटर तक के लक्ष्य को निशाना बना सकती है। सेना की ब्रह्मोस मिसाइल रेजिमेंट ने यह सफल परीक्षण पिन प्वाइंट सटीकता के साथ किया। इसके लिए एक अन्य द्वीप पर लक्ष्य रखा गया था, जिसे मिसाइल ने सटीक निशाना बनाया। इसके साथ भारतीय सेना के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल दुनिया की सबसे तेज […]

विधानसभा चुनाव 2023 : राज्य में आचार संहिता लगते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत हटाए गए 1.47 लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग

० 10 अक्टूबर तक कुल 1.47 लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए, इनमें 1.14 लाख से अधिक सार्वजनिक संपत्ति और 33 हजार 127 निजी संपत्ति शामिल रायपुर।राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई हैं। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 10 अक्टूबर तक कुल एक लाख 47 हजार 447 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित एक लाख 14 हजार 320 और निजी संपत्तियों से संबंधित 33 हजार 127 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है। […]

बदली विधानसभा चुनाव की तारीख, अब राजस्थान में 23 की जगह 25 नवंबर को होगा इलेक्शन

नेशनल न्यूज़। राजस्थान में विधानसभा चुनाव तारीखों में बदलाव हो गया है। राज्य में अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव तारीखों के एलान के बाद कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने चुनाव की तारीख बदलने की अपील की थी, क्योंकि इस दिन बड़े पैमाने पर शादियां और सामाजिक कार्यक्रम हैं। इसे देखते हुए आयोग ने मतदान की तारीख को अब शनिवार 25 नवंबर कर दिया है। नए चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी। छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच सात नवंबर को होगी। नौ नवंबर नाम वापसी की […]

राजधानी में दिखेगा केदारनाथ धाम, भव्य पंडाल में विराजेंगी माता दुर्गा

रायपुर। देशभर में 15 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है। जो पूरे 9 दिनों तक रहेगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में तैयारियों जोरों से चल रही है। अलग अलग स्थानों में भव्या दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित बिजली आफिस के पास केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। जो अब बेहद ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देखने के लिए लोग यहां भारी मात्रा में पहुंच रहे हैं। इस पंडाल के कांन्सेप्ट को लेकर पंडाल समिति के अध्यक्ष सुनील गायकवाद बताया कि काफी समय से ऐसा विचार आया था। कुछ अलग करें फिर […]

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 15 को आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 15 अक्टूबर को आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित रायपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अब एक्टिव हो गयी है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ ही अब समाजवादी पार्टी भी छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। 15 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक सभा को संबोधित करेंगे। राजधानी रायपुर के पंडित दीन दयाल ऑडिटोरियम में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन सपा आयोजित करने जा रही है। चर्चा है कि इसी दौरान विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का […]

नक्सलियों की साजिश नाकामः पोलमपल्ली इलाक़े में जवानों ने IED बरामद किया

  सुकमा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर नक्सली क्षेत्रों सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है। सर्चिंग अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। बता दें कि पोलमपल्ली इलाक़े में जवानों ने IED बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को नुक़सान पहुंचाने की मंशा से IED लगाया गया था। लेकिन, नक्सलियों के इस प्लान पर जवानों ने पानी फेर दिया है। सर्चिंग पर निकले CRPF की 74वीं बटालियन व DRG द्वारा कार्रवाई की गई है। वहीं, मौक़े पर IED को ब्लास्ट कर नष्ट किया गया है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। SP […]

धमतरी : भीषण सड़क हादसे में पिता-बेटी की मौत, मां -बेटा अस्पताल में भर्ती

धमतरी। धमतरी जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जहां एक अज्ञात वाहन ने बाईक से जा रहे परिवार को ठोकर मार दी. इस हादसे बाईक में सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई. वहीं मृतक की पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों का इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कुरूद थाना अंतर्गत कुहकुहा इलाके के पास हुआ, मृतकों की पहचान मनहरण लोधी और उनकी बेटी सोहद्रा लोधी के रूप में हुई है, जो की आरंग के रहने वाले थे. मृतक मनहरण अपने परिवार के साथ आरंग से धमतरी के नारी गांव रहे जा थे, […]

गुरुकुल कॉलेज ने किया राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर। आज गुरुकुल महिला महाविद्यालय द्वारा साई सेंटर आउटडोर स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 सेक्टर सरगुजा, बस्तर, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार -महासमुंद, दुर्ग, रायगढ़, राजनांदगांव, कोरबा, रायपुर एवं बिलासपुर टीम ने अपनी भागीदारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय तिवारी अध्यक्ष, शासी निकाय गुरुकुल महिला महाविद्यालय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर बिगुल बजाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। कार्यक्रम में श्रीमती शोभा खंडेलवाल ,सचिव भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति, प्राचार्य डॉ संध्या गुप्ता, श्री के सी त्रिपाठी साईं प्रभारी, रेनू साईं कोच ने अपनी उपस्थिति देकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। क्रीडा प्रतियोगिता की आयोजन डॉ रिंकू पांडे ने किया।वॉलीबॉल का पहला प्रतियोगिता सेक्टर सरगुजा और […]