होलिका दहन में रहेगा भद्रा का साया , इस विधि से करें पूजा, जानिए पूजन सामग्री

होलिका दहन के दिन का हिंदुओं के बीच बेहद महत्व है। यह वह दिन है जब लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। साथ ही यह पर्व जीवन और वातावरण से सभी अंधेरे व नकारात्मकता को दूर करता है। इस साल लोग 24 मार्च, 2024 यानी आज होलिका दहन मनाएंगे, जब यह पर्व इतना विशेष है, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि इसकी पूजा कैसे करें ? तो आइए जानते हैं – होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च यानी आज के दिन होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के […]

कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, बस्तर से कवासी लखमा को बनाया गया लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी

बस्तर। बस्तर से मौजूदा सांसद दीपक बैज का टिकट काटकर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को टिकट दिया है.लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची जारी कर दी गई है। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से, इमरान मसूद सहारनपुर से, वीरेंद्र रावत हरिद्वार से और दानिश अली अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी है। सूची में मध्य प्रदेश की 12, उत्तर प्रदेश की नौ, तलिमनाडु की आठ, महाराष्ट्र की चार, राजस्थान की तीन, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की दो-दो […]

आज का पंचांग 24 मार्च : आज मनाई जाएगी छोटी होली, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

छोटी होली 24 मार्च, 2024 यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन लोग शाम के समय अपने घर से बाहर भाव और विधि के साथ होलिका दहन की पूजा करते हैं। यह दिन बुरी शक्तियों पर विजय का प्रतीक है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 09 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। ऋतु – बसंत चन्द्र राशि – सिंह सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर सूर्यास्त – […]

कही-सुनी (24 MARCH-24): सचिन पायलट से क्यों नहीं मिले भूपेश बघेल ?

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट 21 और 22 मार्च को राज्य के दौरे पर रहे। उन्होंने जांजगीर जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक की। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भी नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। सचिन पायलट के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत साये की तरह रहे, पर पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल नजर नहीं आए। कहते हैं भूपेश बघेल ने बैठकों से दूरी बनाने के साथ सचिन पायलट से भेंट भी नहीं की। सचिन पायलट की बैठकों से भूपेश बघेल की दूरी चर्चा का विषय है। बताते हैं […]

शादी का कार्ड बांटकर आ रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, दोनों की मौके पर ही मौत

जगदलपुर। कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में रहने वाले 2 भाई अपने चचेरे भाई के शादी का कार्ड बांटकर वापस आ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुडरीपारा में बीती रात एक सडक़ दुर्घटना हुई, जहां चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांट कर वापस घर लौट रहे 2 युवकों की सडक़ दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।  

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने दी जान देने की कोशिश, मेकाहारा में चल रहा इलाज

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने जान देने की कोशिश की है. अस्पताल में इलाज के बाद ठीक होने पर यह खुलासा हुआ है. कैदी की एक चिट्ठी भी सामने आई है. जिसमें जेल में प्रताड़ना का आरोप लगाया है. हालांकि इस मामले में जेल के अधिकारी कुछ कहने से बच रहे है. कैदी का इलाज मेकाहारा में जारी है. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कैदी ने खुद का गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना के बाद रायपुर जेल के अधिकारियो ने उन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया है. कैदी का नाम शाहबाज खान बताया जा रहा है. जो हत्या मामले में जेल में बंद था.

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। वहीं माओवादियों को घेरने दंतेवाड़ा से निकले बस्तर फाइटर्स के 2 जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल गए। एक की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस का दावा है कि एनकाउंटर में 1 नक्सली को मार गिराया गया है। वहीं जवान अब भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। सर्चिंग जारी है। दरअसल, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों की सरहद पर स्थिति पुरंगेल, पीडिया और आसपास के इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी थी। इसी सूचना के बाद से तीनों जिले से पुलिस फोर्स की […]

‘ED हिरासत में होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल ही संभालते रहेंगे सत्ता की बागडोर’, विचार-विमर्श के बाद AAP की बनी सहमति

  नेशनल न्यूज़। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को कहा कि पार्टी के सभी विधायक और पार्षद विचार-विमर्श के बाद आम सहमति पर पहुंचे कि केजरीवाल ईडी हिरासत में होने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी की बागडोर संभालते रहेंगे। अरविंद केजरीवाल को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति ‘घोटाले’ के संबंध में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के लिए 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया था। शनिवार को एएनआई से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”अरविंद केजरीवाल वही करेंगे जो लोग […]

जेल से केजरीवाल ने जनता को दिया संदेश , जानें क्या कहा – ‘ऐसी सलाखें नहीं जो आपके बेटे को अंदर रख सकें’

नेशनल न्यूज़। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनती केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा हुए संदेश पढ़ते हुए कहा मेरे प्यारे देशवासियों, मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। सलाखें आपके भाई और बेटे को ज्यादा देर तक अंदर नहीं रख पाएंगी। मैं जल्द जेल से बाहर आऊंगा। मेरा जिंदगी का एक-एक पल देश को समर्पित है। समाज की सेवा का काम बिल्कुल भी रूकने नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा, इस पृथ्वी पर मेरा जीवन ही संघर्ष के लिए हुआ है। इसीलिए ये गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। पिछले जन्म में जरूर मैंने बहुत पुण्य किए होंगे, जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ। हमें […]

रमजान में हायड्रेट रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, वॉटर इंटेक को करें मैनेज

सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर को रोजाना 8 से 10 लीटर पानी की जरूरत होती है। बाकी दिनों में तो हम पानी पर्याप्त मात्रा में पी लेते हैं लेकिन रमजान के महीने में कुछ लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पूरे 30 दिन तक रोजा रखते हैं। ऐसे में शरीर में पानी की कमी तो होना तय है, हालांकि आप एक्सपर्ट के बताए ट्रिक मदद से आप रमजान के दौरान भी वॉटर इंटेक को मैनेज कर सकते हैं। रमजान में हाइड्रेट रहने के लिए फॉलो करें ये उपाय एक्सपर्ट के मुताबिक रमजान में हाइड्रेट रहने के लिए एक बार पानी पीने के बजाए धीरे-धीरे पानी पिएं। दरअसल कुछ लोग […]