पीले रंग का दुर्लभ पलाश पुष्प बना आकर्षण का केंद्र
सरायपाली। होली का त्यौहार हो और पलाश फूलों की चर्चा न हो, ऐसा संभव नहीं क्योंकि पलाश फूलों के बिना होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। पलाश के फूलों से ही होली का रंग तैयार किया जाता है। पलाश के फूल अपनी चटख लाल रंग के लिए जाना जाता है। मगर पिछले दिनों फुलझर अंचल के बरतियाभांठा के पास एक दुर्लभ पलाश के फूल देखने को मिला, जिसका रंग लाल नहीं बल्कि पीला था। पीले रंग का पलाश फूल बहुत ही कम देखने को मिलता है। ग्राम रोहिना निवासी कमलेश साहू ने बताया कि पिछले दिनों बरतियाभांठा के पास सड़क किनारे कुछ बच्चे पलाश के फूल तोड़ रहे थे। […]



